{"_id":"5fb893fd68941c26ef0aadce","slug":"encounter-in-nagrota-jammu-pakistan-terrorists-rode-in-truck-from-samba-driver-paid-toll-tax-at-saror-toll-plaza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नगरोटा आतंकी हमले में एक और नया खुलासा, सांबा से ही ट्रक में सवार हुए थे आतंकी, सरोर टोल प्लाजा पर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा आतंकी हमले में एक और नया खुलासा, सांबा से ही ट्रक में सवार हुए थे आतंकी, सरोर टोल प्लाजा पर...
Sat, 21 Nov 2020 09:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Nov 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में बन टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार को मारे गए जैश के चारों आतंकियों को लेकर ट्रक चालक सांबा सेक्टर से ही घाटी के लिए रवाना हुआ था। ट्रक चालक ने कश्मीर सरोर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दिया। हालांकि, लखनपुर टोल प्लाजा में ट्रक का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ट्रक सांबा सेक्टर से ही आतंकियों को लेकर निकला था। कठुआ में लगाए गए नाकों में भी ट्रक का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
काफी दिनों से की जा रही थी साजिश
पुलिस के अनुसार, आतंकी काफी दिनों से इस साजिश को अंजाम देने में लगे थे। सांबा में ही ट्रक किसी अज्ञात जगह पर खड़ा था। इसमें चावल के बोरे भी कई दिनों पहले ही लोड किए गए थे। बोरियों के बीच बंकर बनाकर आतंकियों को छिपने का ठिकाना बनाया गया।
पुलिस के अनुसार, आतंकी काफी दिनों से इस साजिश को अंजाम देने में लगे थे। सांबा में ही ट्रक किसी अज्ञात जगह पर खड़ा था। इसमें चावल के बोरे भी कई दिनों पहले ही लोड किए गए थे। बोरियों के बीच बंकर बनाकर आतंकियों को छिपने का ठिकाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, ट्रक आतंकियों को लेकर बृहस्पतिवार को एक से दो बजे के आसपास सांबा सेक्टर से रवाना हुआ। सरोर टोल प्लाजा से चार बजे के आसपास गुजरा। करीब पांच बजे यह ट्रक बन टोल प्लाजा के पास पहुंचा। यहां पर सख्त पाबंदी होने के कारण आतंकियों का पता चला और उन्हें मार गिराया गया।
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
जंगल के रास्ते भागे ट्रक चालक का नहीं चला पता
बन टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार सुबह आतंकी मुठभेड़ से पहले जंगल के रास्ते भागे ट्रक चालक का कहीं पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सुरक्षाकर्मी उसकी तलाश कर रहे हैं। शुक्रवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चालक के पास जैश आतंकियों की अहम सूचनाएं हैं। ऐसे में उसके पकड़े जाने से साजिश का खुलासा हो सकेगा।