फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: पवन नायर के हत्यारोपी दोस्तों को पांच दिन की पुलिस रिमांड

विज्ञापन
crime news
- बर्थडे पार्टी में हथियार क्यों लाया गया, वारदात के पीछे रंजिश तो नहीं, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। जानीपुर के लोअर रूपनगर में बर्थडे पार्टी के दौरान पवन नायर की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी दोस्तों को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बर्थडे पार्टी में तेजधार हथियार क्यों लाया गया था और वारदात के पीछे किसी तरह की रंजिश थी या नहीं। इसके साथ ही पार्टी की योजना, आरोपियों और मृतक के बीच संबंध तथा वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
वीरवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेली बस्ती (बाड़ी ब्राह्मणा) निवासी पवन नायर (35) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी नीरज और उसका भाई रिशु मौके से फरार हो गए थे। जानीपुर थाना पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को वारदात के कुछ घंटों के भीतर ही हिरासत में ले लिया गया था। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शारिक मजीद ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव शाम करीब चार बजे परिजन को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा, जिससे मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपियों की पांच दिन की रिमांड के दौरान मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ और जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हथियार कहां से आया, पता लगाएंगे
वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार कहां से आया, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों में से कौन हथियार अपने साथ लेकर आया था या वारदात के समय किसी नजदीकी व्यक्ति से लिया गया।

----
किसने बनाई थी बर्थडे मनाने की योजना
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बर्थडे पार्टी मनाने की योजना किसने बनाई थी और किसने किसे निमंत्रण दिया था। केक काटने के लिए लोअर रूपनगर का स्थान ही क्यों चुना गया, जबकि पवन बाड़ी ब्राह्मणा का रहने वाला था और लोअर रूपनगर बाड़ी ब्राह्मणा से काफी दूर है, इसकी भी जांच की जा रही है। लोअर रूपनगर शहर का बाहरी इलाका है, जो रात के समय अपेक्षाकृत वीरान रहता है। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या आरोपियों ने इस स्थिति का फायदा उठाने की योजना बनाई थी या फिर यह वारदात अचानक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article