{"_id":"5fb88553ec91fd3fc9558444","slug":"encounter-in-nagrota-jammu-terrorists-were-in-constant-contact-with-pakistani-handlers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nagrota Encounter: बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर के लगातार संपर्क में थे दहशतगर्द, सुरक्षा एजेंसियों को मिले सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagrota Encounter: बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर के लगातार संपर्क में थे दहशतगर्द, सुरक्षा एजेंसियों को मिले सबूत
Sat, 21 Nov 2020 08:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Nov 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नगरोटा में मारे गए जैश के आतंकी लगातार पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान इनके पास से एक डिजिटल मोबाइल रेडियो बरामद किया गया है। पाकिस्तानी कंपनी की ओर से निर्मित इस मोबाइल की जांच के दौरान कुछ संदेश भी मिले हैं।
Nagrota Encounter
- फोटो : अमर उजाला।
संदेश से ऐसा लगता है कि बुधवार-वीरवार की रात लगभग दो बजे आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की है। संदेशों में कहा गया है कि कहां तक पहुंचे। क्या हाल है और कोई मुश्किल तो नहीं आ रही है। एक संदेश में 2 बजे लिखा गया है।
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
इससे कयास लगाया जा रहा है कि आतंकियों ने दो बजे घुसपैठ की है। सूत्र बताते हैं कि डिजिटल मोबाइल डाटा से कनेक्शन तलाशे जाएंगे। हालांकि, इस बारे में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
गाइड लेकर पहुंचा हाईवे तक, अब तलाश
सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ के बाद आतंकियों को एक गाइड जम्मू-श्रीनगर हाईवे तक लेकर पहुंचा। यहां से वे ट्रक में सवार हुए। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां गाइड की तलाश में जुटी हुई हैं। जानकारी मिली है कि मोबाइल इन आतंकियों को घुसपैठ करने से कुछ समय पहले ही सौंपे गए थे।

जला हुआ ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
सरोर से तड़के 3.45 बजे निकला था ट्रक
मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों रोका गया ट्रक वीरवार सुबह 3.45 बजे सरोर टोल प्लाजा से गुजरा था। उधर, इसी नंबर प्लेट के साथ एक अन्य ट्रक को आखिरी बार लखनपुर टोल प्लाजा पर नौ नवंबर को देखा गया था। जम्मू-कश्मीर से बाहर की ओर गए उस ट्रक की रिकॉर्ड में कहीं वापसी दर्ज नहीं है।