फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: 2003 से शेट्टी आयोग का लाभ पाएंगे प्रदेश की जिला अदालतों के 1,261 कर्मचारी

विज्ञापन
court news
-सुप्रीम कोर्ट ने पुराने वेतनमान और उससे जुड़े सेवा लाभ लागू करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

-138.12 करोड़ आएगा खर्च, कश्मीर के 646 और जम्मू के 615 कर्मियों को मिलेगा फायदा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की जिला अदालतों के 1,261 कर्मचारियों को शेट्टी वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ एक अप्रैल, 2003 से मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश प्रशासन को हाईकोर्ट की उपसमिति की रिपोर्ट लागू करने का निर्देश दिया है। इसके तहत कर्मचारियों को पुराने वेतनमान और उससे जुड़े सेवा लाभ पिछली तारीख से देने होंगे। इन लाभों को लागू करने पर करीब 138.12 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से सैफदीन और अन्य के मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। शेट्टी वेतन आयोग ने जिला अदालतों के कर्मचारियों के वेतन और सेवा से जुड़ी सिफारिशें की थीं। इसी मामले में हाईकोर्ट की उपसमिति ने अब उन कर्मचारियों की पहचान की है, जिन्हें पिछली तारीख से इन सिफारिशों का लाभ दिया जाना है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान उपसमिति की ओर से तैयार नए आंकड़े कोर्ट के सामने रखे गए। कोर्ट ने माना कि उपसमिति को दिया गया काम पूरा हो चुका है। आंकड़ों के मुताबिक, कश्मीर संभाग के 646 और जम्मू संभाग के 615 कर्मचारी इसके दायरे में आए हैं। कश्मीर के कर्मचारियों के लिए करीब 69.63 करोड़ और जम्मू के कर्मचारियों के लिए 68.49 करोड़ रुपये का खर्च आंका गया है। दोनों संभागों को मिलाकर यह राशि करीब 138.12 करोड़ रुपये है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन


---

प्रोसेस सर्वर पर सुनवाई 25 नवंबर को
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब उपसमिति की रिपोर्ट लागू करने का समय आ गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि करीब 138.12 करोड़ रुपये का खर्च होने से इन सिफारिशों को पिछली तारीख से लागू करने की जरूरत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सुनवाई के दौरान प्रोसेस सर्वर का मामला भी सामने आया। बताया गया कि उपसमिति ने जिन कर्मचारियों की श्रेणियों को लाभ के लिए शामिल किया है, उनमें प्रोसेस सर्वर नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता पीएस पटवालिया को प्रोसेस सर्वर की स्थिति देखने और अगली सुनवाई में जानकारी देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को दोपहर तीन बजे होगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed