फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high court baar Association statement

Jammu News: जम्मू में स्नैचिंग, फायरिंग और गैंगवार की घटनाओं पर हाईकोर्ट बार ने जताई चिंता

विज्ञापन
high court baar Association statement
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को बैठक कर जम्मू में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चि
- पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/बनतालाब। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (पंजीकृत), जम्मू ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में हाल में सामने आए अपराध और हिंसा के मामलों पर चिंता जताई है। एसोसिएशन ने कहा कि स्नैचिंग, गोलीबारी और धारदार हथियारों के इस्तेमाल की घटनाओं से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
शुक्रवार को बैठक कर एसोसिएशन ने बताया कि बख्शी नगर में चेन स्नैचिंग के प्रयास की घटना सामने आई। 17 सितंबर को रेशम घर कॉलोनी में गोली लगने से दीपू शर्मा (37) की मौत हुई। पांच सितंबर की मारपीट के मामले में डोमाना पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को पकड़ा और कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल टोका बरामद किया। अरनिया में फायरिंग के मामले में पुलिस ने गिरोह से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन पिस्तौल, पांच टोके और छह जिंदा कारतूस बरामद करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने इन मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तारी, हथियारों की बरामदगी तथा सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी के इस्तेमाल की सराहना की। साथ ही अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने संवेदनशील इलाकों में शाम और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी की प्रभावी निगरानी, अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई और चेन स्नैचिंग व स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाने की मांग की। इसके अलावा पुलिस थानों और खुफिया इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय, गंभीर मामलों की तेज जांच व अभियोजन तथा युवाओं में अपराध और गैंग संस्कृति के महिमामंडन को रोकने के लिए सामुदायिक स्तर पर प्रयास करने को कहा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता के. निर्मल कोतवाल, महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन और कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने प्रशासन व पुलिस से लोगों का विश्वास मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed