{"_id":"5fb7438924abfc7d66195a6d","slug":"encounter-in-nagrota-jammu-180-minute-operation-4-terrorists-killed-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नगरोटा एनकाउंटर: अल सुबह सन्नाटे को चीरती गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गए लोग, 180 मिनट तक चला ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा एनकाउंटर: अल सुबह सन्नाटे को चीरती गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गए लोग, 180 मिनट तक चला ऑपरेशन
Fri, 20 Nov 2020 10:00 AM IST
शाहरुख खान
सतीश वालिया, अमर उजाला, जम्मू
सतीश वालिया, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Nagrota Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन टोल प्लाजा के पास आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने 180 मिनट के ऑपरेशन में सभी चार आतंकियों का सफाया कर दिया। अल सुबह सन्नाटे को चीरती हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका जाग गया। हालांकि सुबह उजाले के बाद ही लोग मौके पर पहुंचे।
Nagrota Encounter
- फोटो : अमर उजाला।
लोगों को घटनास्थल से काफी दूर रोक दिया गया था। अलसुबह के चार बजकर 50 मिनट हो रहे थे। बन टोल प्लाजा पर धीमी गति से यातायात हो रहा था। इसी दौरान नगरोटा की तरफ से एक ट्रक आता दिखा। पुलिस ने रूटीन चेकिंग के लिए ट्रक को रोका। ट्रक चालक नीचे उतरते ही भाग निकला।
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
इस पर सभी पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। चालक का पीछा करने के लिए पुलिस जवान दौड़े पर वह जंगल की तरफ भाग निकला। पुलिस ने ट्रक की तलाशी के लिए जैसे ही कदम बढ़ाए तो अंदर से गोलियां चलने लगीं। इससे दो जवान घायल हो गए। इसके बाद फौरन सुरक्षाबलों ने गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारूद से भरा ट्रक उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर पुलिसकर्मियों ने एनएच के दोनों ओर से पुलिस नाकों के पास यातायात रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने अपनी-अपनी पोजिशन ले ली। साथ ही सेना के जवान और सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर आ गईं। सुबह सवा पांच बजे जवानों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा।
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
पांच मिनट इंतजार करने के बाद भी आतंकी ट्रक से नहीं उतरे और ग्रेनेड फेंकने शुरू कर दिए। छह बजे तक आतंकियों से मुठभेड़ चलती रही। अंत में जवानों ने यूबीजीएल दागकर ट्रक को उड़ा दिया।