फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 42 सीटर बस में भरे 55 यात्री... ओवरटेक करने के लिए दो बसों से लगी थी होड़... खाई में गिरी; 38 की मौत

Wed, 15 Nov 2023 05:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/डोडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Nov 2023 05:40 PM IST
सार

Doda Accident Today : डोडा जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। भीषण हादसे में 38 यात्रियों की जान चली गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Doda Bus Accident Today News Many Killed As Bus Plunges Into Gorge in Jammu And Kashmir Doda
doda accident - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। भीषण हादसे में अब तक 38 यात्रियों की जान चली गई। हादसे में 17 यात्री घायल हैं। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। चार घायलों को जीएमसी जम्मू के लिए एयरलिफ्ट किया गया। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 


जानकारी के अनुसार, डोडा जिले के बग्गर इलाके के त्रांगल में बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब यह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे का शिकार हुई बस किश्तवाड़ से जम्मू की तरफ जा रही थी।



दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 
Doda Bus Accident Today News Many Killed As Bus Plunges Into Gorge in Jammu And Kashmir Doda
Doda Accident - फोटो : अंजना ठाकुर
मिली जानकारी के मुताबिक, पंजीकरण संख्या JK-02 CN-6555 बस में 55 लोग सवार थे। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास बस अनियंत्रित होकर 300 फीट खाई में गिर गई। 

 
 
Doda Bus Accident Today News Many Killed As Bus Plunges Into Gorge in Jammu And Kashmir Doda
डोडा हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अंजना ठाकुर
शुरुआती जानकारी में पता चला है कि यह बस 42 सीटर थी, लेकिन इसमें 55 यात्रियों को बिठाया गया था। बस रास्ते पर दौड़ते हुए दो अन्य बसों को ओवरटेक कर रही थी। तीनों बसों में आगे निकलने की होड़ मची थी। इसी बीच यह बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई और बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद बचाव अभियान का एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Doda Bus Accident Today News Many Killed As Bus Plunges Into Gorge in Jammu And Kashmir Doda
घायलों को एयरलिफ्ट करते हुए - फोटो : अंजना ठाकुर
खाई से नीचे गिरी बस नजर आ रही है। ऊंचाई से गिरने की वजह से बस के परखच्चे उड़ गए। जिस जगह पर यह भीषण हादसा हुआ, वहां से एक सड़क गुजरी है, जिसके मोड़ पर गहरी खाई है। ऐसे में अनुमान है कि मोड़ पर ड्राइवर से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 


विज्ञापन
Doda Bus Accident Today News Many Killed As Bus Plunges Into Gorge in Jammu And Kashmir Doda
चॉपर से घायलो को ले जाते हुए - फोटो : अंजना ठाकुर
पीएम मोदी-उपराज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख
दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हादसे दुख प्रकट किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed