{"_id":"5867d9a84f1c1b741aeeedf5","slug":"dgp-k-rajendra-retired","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PIC: जम्मू-कश्मीर के DGP को साथियों ने दी खास अंदाज में विदाई, नम हुई उनकी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PIC: जम्मू-कश्मीर के DGP को साथियों ने दी खास अंदाज में विदाई, नम हुई उनकी आंखें
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
k rajendra
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा शनिवार को रिटायर हो गए। वह अपनी स्पीच के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह अब हैदराबाद जाकर अपने घर रहेंगे, लेकिन उनकी पहचान जम्मू-कश्मीर से होगी। हर कोई उन्हें यह कहकर जानेगा कि वह जम्मू-कश्मीर के डीजीपी रहे हैं।
k rajendra
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आसान नहीं है काम करना। बहुत सी ऐसी परिस्थितियां हैं, जब धैर्य की बहुत जरूरत पड़ती है। वहीं दिनभर डीजीपी को विदाई देने को लेकर कार्यक्रम आयोजित होते रहे। देर शाम को पुलिस मुख्यालय में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर पुलिस की तरफ से राज्य मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने राजिंदरा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
k rajendra
- फोटो : Amar Ujala
रस्सियों से खींच कर विदाई
राजेंद्रा की विदाई को पुलिस अधिकारियों और जवानों ने यादगार बना दिया। गुलशन ग्राउंड के एक गेट से लेकर दूसरे गेट तक सड़क पर दोनों तरफ पुलिस के जवान फूल लेकर खड़े हो गए। डीजीपी अपनी पत्नी विजया राजेंद्रा के साथ जिप्सी में आए। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रस्सियों के साथ जिप्सी को खींचा।

राज्यपाल से मिले राजेंद्रा
विदाई से पहले राजेंद्रा राज्यपाल एनएन वोहरा से मिले। इसमें उन्होंने राज्य की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने राजेंद्रा को उनकी जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं दीं। कहा कि उनका जीवन मंगलमय हो। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राजेंद्रा ने राज्य में बेहतर सेवाएं दी हैं।

डा. एसपी वैद ने राज्य पुलिस महानिदेशक का पद संभाल लिया है। पद संभालने के बाद वैद ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। वैद ने डीजीपी के राजेंद्रा का स्थान लिया है। लगभग तीन दशक तक राज्य में सेवाएं देने के बाद राजिंदरा रिटायर हुए।