फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीजीपी जेल की हत्या: अरे...यह कैसे, जिसे भी पता चला उसी के मुंह से निकला यही शब्द, भारी पुलिस देख चौंक गए लोग

Wed, 05 Oct 2022 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Oct 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
DG Jail Hemant Kumar Lohia Murder people saw the deployment of a large number of police forces
DGP Hemant Kumar Lohia - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या के बाद मंगलवार सुबह उदयवाला में जब लोग जगे, तो उन्होंने चारों तरफ पुलिस ही पुलिस देखी। कुछ पता चलता, इससे पहले वीआईपी मूवमेंट ने धड़कन और तेज कर दी। लोगों को वारदात का पता चला, तो उनके मुंह से यही शब्द निकला... क्या, डीजीपी जेल की हत्या...यह कैसे? यह बात किसी के गले नहीं उतर रही थी। दिन चढ़ने के साथ यह खबर शहर भर में फैल गई। चौक-चौराहों और दुकानों से लेकर गली-कूचे में इसकी चर्चा होती रही। कुछ लोग इस बात से चिंतित दिखे कि जब डीजीपी जेल की हत्या हो सकती है, तो आम लोग कितने सुरक्षित हैं। मामले पर मुट्ठी के पूर्व सरपंच राजरूप सिंह ने कहा कि यह सोची-समझी साजिश हो सकती है। इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। वार्ड-61 के पार्षद मोहिंद्र भगत ने कहा कि मंगलवार सुबह ही इसकी जानकारी हुई। घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
DG Jail Hemant Kumar Lohia Murder people saw the deployment of a large number of police forces
आरोपी नौकर और डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लोगों की आवाजाही भी बंद कर दी गई थी। उदयवाला से मढ़ जाने वाला मुख्य मार्ग भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। 

 
DG Jail Hemant Kumar Lohia Murder people saw the deployment of a large number of police forces
मौके पर जमा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को खुद डीजीपी दिलबाग सिंह, मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता के साथ पूर्व डीजीपी एसपी वैद और कुलदीप हुड्डा के साथ अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उदयवाला के पूर्व पंच विजय कलोत्रा ने कहा कि घटना के बाद से परिवार में डर का माहौल है। पूरी रात जाग कर ही काटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
DG Jail Hemant Kumar Lohia Murder people saw the deployment of a large number of police forces
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
लोहिया की सेवाओं को याद रखेंगे, उनकी मौत बड़ी क्षति: दिलबाग
डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने जेल विभाग के डीजीपी हेमंत लोहिया की मौत को पुलिस महकमे के लिए बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि बहुत प्रिय सहयोगी थे और विभिन्न संगठनों में उनकी सेवाओं और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। विभाग और वह इस भारी नुकसान से बहुत दुखी हैं।
 
विज्ञापन
DG Jail Hemant Kumar Lohia Murder people saw the deployment of a large number of police forces
डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वुशु को बढ़ावा देने के लिए उठाए कदमों को याद किया
जम्मू-कश्मीर वुशु एसोसिएशन ने पूर्व अध्यक्ष व दिवंगत डीजी जेल एचके लोहिया की याद में दो मिनट का मौन रखा। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सराफ ने एचके लोहिया के एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए कार्यों को याद किया। इस दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रंजीत कलरा एचके लोहिया द्वारा वुशु खेल को बढ़ावा देने के लिए उठाए कदमों को याद किया। द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप हाडू व एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने दिवंगत परिवार के प्रति संवेदना जताई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed