जम्मू और आसपास में भी सुरक्षाबलों की तैनाती, हर तरफ कश्मीर की चर्चा, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को शहर में जगह-जगह सुरक्षाबलों को गश्त करते हुए देखा गया। इसके अलावा आसपास के इलाकों में स्थापित नाकों पर सीआईएसएफ और बीएसएफ जवानों की तैनाती देखी गई।
कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती और फिर गृह विभाग द्वारा कश्मीर से पर्यटकों और अमरनाथ श्रद्धालुओं को वापस बुलाने को लेकर जगह-जगह चर्चाओं का बाजार गर्म है।
हर किसी की जुबान पर कश्मीर की बात हो रही है। इन्हीं सब चर्चाओं को देखते हुए पुलिस भी सतर्क है और एहतियातन सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
शहर के प्रमुख चौक चौराहों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।