रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सेना को स्पष्ट निर्देश दिए कि लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर घुसपैठ हर हाल में रोकी जाए। कहा कि इसके लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं। रक्षा मंत्री ने रियासत के दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को राजोरी सेक्टर में एलओसी के हमीरपुर बटालियन क्षेत्र की अग्रिम चौकियों का जायजा लिया।
रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान
इस दौरान नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों से भी रक्षा मंत्री रूबरू हुए। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केएच सिंह भी उपस्थित रहे। लेफ्टिनेंट जनरल केएच सिंह ने रक्षा मंत्री को एलओसी और पीर पंजाल के दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान
इसमें सीमा पार से घुसपैठ, एलओसी पर सिक्योरिटी ग्रिड के लिए उठाए गए कदम, आतंकवाद के खिलाफ काउंटर आपरेशन और आईईडी मामलों में उठाए कदम शामिल थे। सर्विलांस ग्रिड द्वारा उपयोग किए जा रहे आधुनिक सर्विलांस उपकरणों का भी रक्षा मंत्री ने जायजा लिया। इस दौरान सेना की ओर से चलाए जा रहे सद्भावना कार्यक्रम और सीमावर्ती ग्रामीणों की मदद के लिए सेना के प्रयासों की भी रक्षा मंत्री को जानकारी दी गई।
रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान
रक्षा मंत्री ने विपरीत परिस्थितियों में जवानों के कर्तव्य की सराहना करते हुए उनके योगदान को सराहा। उन्होंने जवानों को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में जाना व उन्हें दूर करने के निर्देश भी दिए। दोपहर बाद रक्षा मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने शनिवार को वैष्णो माता के दरबार में माथा टेका। उन्होंने सुख-शांति और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। वे सुबह 11 बजे चॉपर से सांझी छत हेलीपैड पर पहुंचे। उसके बाद भवन पहुंच कर उन्होंने सवा 12 बजे माता के दरबार में हाजिरी लगाई। उनके साथ थल सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग भी थे।