फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू में इन सेवाओं में मिलेगी छूट, शादियों में जाने के लिए कार्ड आवश्यक

Fri, 30 Apr 2021 02:08 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 30 Apr 2021 02:08 PM IST
सार

कोविड कर्फ्यू में दवा, स्वास्थ्य संस्थान, रसोई गैस, पेट्रोल, कृषि, औद्योगिक गतिविधियां रहेंगी जारी। डीसी अंशुल गर्ग ने अनुमति, आंशिक अनुमति और गैर अनुमति वाली गतिविधियों के बारे में जारी किया आदेश।
 

विज्ञापन
curfew in Jammu and Kashm in Jammu and Kashmir, card required for going to weddings
lockdown in jammu kashmir - फोटो : संजय कुमार
जम्मू जिले में 84 घंटे के कोविड कर्फ्यू के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए डीसी अंशुल गर्ग ने अनुुमति, आंशिक अनुमति और गैर अनुमति वाली गतिविधियों के बारे में आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि मेडिकल स्टोर, स्वास्थ्य संबंधी संस्थान, जांच केंद्र, एलपीजी आउटलेट और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। कृषि गतिविधियां भी जारी रहेंगी। पशु और मवेशियों के चारे की दुकानें खुली रहेंगी। एटीएम और कैश वैन को भी अनुमति दी गई है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी रूटीन के तहत अपना काम करेंगे। राशन की दुकानों और भारतीय खाद्य निगम के डिपो पर काम होगा। टेलिकॉम टावरों की मरम्मत व अन्य ढांचागत कार्यों को भी करने की अनुमति दी गई है। ई-कॉमर्स और जरूरी सेवाओं की होम डिलीवरी, होटलों में ठहरे अतिथियों के लिए रेस्टोरेंट भी खुले रहेंगे।
curfew in Jammu and Kashm in Jammu and Kashmir, card required for going to weddings
lockdown in jammu kashmir - फोटो : संजय कुमार
सभी औद्योगिक और वैज्ञानिक प्रतिष्ठानों में काम होगा। आदेश में यह भी कहा गया कि सभी तरह के विकास कार्य, खनन और निर्माण कार्य में छूट दी गई है। स्वास्थ्य, साफ कर्मियों को आवाजाही की अनुमति होगी। कोविड टीकाकरण अभियान रूटीन के तहत चलता रहेगा। जरूरी सेवाओं के लिए अंतरराज्य मूवमेंट भी करने दी जाएगी। प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार, पीएसयू, स्वायत्त संस्थाओं, विश्वविद्यालय, ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन व अन्य सेवाओं के कर्मचारी पहचान पत्र दिखाकर आवाजाही कर सकेंगे। जरूरी सेवाओं की आपूर्ति व मूवमेंट, नोमेद समुदाय के लोगों, दरबार मूव से जुड़े स्टाफ, कृषि और बागवानी उत्पादों से जुड़े लोग भी आवाजाही कर सकेंगे।
 
curfew in Jammu and Kashm in Jammu and Kashmir, card required for going to weddings
lockdown in jammu kashmir - फोटो : संजय कुमार
मौहल्ले के किराना स्टोर सुबह छह से दस बजे तक ही खुलेंगे
मौहल्लों में किराना स्टोर, डेयरी, फल, सब्जियों की दुकानें, बेकरी, मीट और चिकन की दुकानें सुबह छह से दस बजे तक खुली रहेंगी। इसके बाद बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
curfew in Jammu and Kashm in Jammu and Kashmir, card required for going to weddings
Lockdown in jammu kashmir - फोटो : संजय गुप्ता
ये गतिविधियों को अनुमति नहीं
सभी तरह के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सभी शॅापिंग कांप्लेक्स, बाजार, सैलून, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट, बार, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, जिम, स्पा, स्विमिंग पूल, पार्क, जू आदि बंद रहेंगे।
 
विज्ञापन
curfew in Jammu and Kashm in Jammu and Kashmir, card required for going to weddings
lockdown in jammu kashmir - फोटो : संजय कुमार
शादियों में 50 लोगों को ही एकत्रित होने की अनुमति
शादी व धार्मिक समारोहों में केवल 50 लोगों को ही एकत्रित होने की अनुमति दी गई है। अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग ही शामिल हो पाएंगे। शादी में आमंत्रित लोग निमंत्रण कार्ड दिखाकर आवाजाही कर सकेंगे और उन्हें कोई और अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। सार्वजनिक परिवहन को पचास फीसदी क्षमता के साथ ऑपरेट करने दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग टेलिमेडिसन सुविधा से घरों में आइसोलेट हुए मरीजों को परामर्श देगा। आपात स्थिति में जिला अस्पतालों की तरफ से रैफर करने पर ही मरीजों को अस्पतालों में भर्ती होने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन से कारोबार हो रहा बुरी तरह प्रभावित, दुकानदार परेशान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed