फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग में महादानः जरूरतमंदों के लिए तड़प उठा मां का दिल, हज यात्रा के लिए रखे पैसे किए दान

Mon, 30 Mar 2020 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 Mar 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
coronavirus news in hindi, Mother of Farooq Khan, Advisor to the Lieutenant Governor, donated five lakh rupees
माता खालिदा बेगम के साथ फारूक खान - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात के कारण हज यात्रा का कार्यक्रम स्थगित करते हुए मोहल्ला दलपत्तियां की निवासी एवं उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान की माता खालिदा बेगम ने वह राशि अखिल भारतीय सेवा भारती को दान कर दी। रविवार को उन्होंने पांच लाख रुपये का चेक पदाधिकारियों को सौंपा।

coronavirus news in hindi, Mother of Farooq Khan, Advisor to the Lieutenant Governor, donated five lakh rupees
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान खालिदा बेगम ने कहा कि सेवा भारती संस्था कोरोना वायरस के संक्रमण से जम्मू-कश्मीर में उपजे हालात के बीच लगातार प्रभावित लोगों की सेवा कर रही है। खालिदा ने कहा कि उनका यह एक छोटा सा प्रयास है ताकि जरूरतमंदों तक तुरंत राहत पहुंच सके।

coronavirus news in hindi, Mother of Farooq Khan, Advisor to the Lieutenant Governor, donated five lakh rupees
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में स्थिति लगातार नाजुक हो रही है। रविवार को कश्मीर में कोरोना के एक और मरीज की मौत के साथ ही प्रदेश में मृतकों की संख्या दो हो गई है। दोनों मौतें कश्मीर में ही हुई हैं। रविवार को कश्मीर में ही पांच और आज यानी कि सोमवार को जम्मू संभाग में तीन नए संक्रमित मरीज मिलने से केंद्र शासित प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 41 हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus news in hindi, Mother of Farooq Khan, Advisor to the Lieutenant Governor, donated five lakh rupees
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से जंग में प्रदेश में अब तक 6,465 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। रविवार को 546 लोगों को क्वारंटीन में रखे गए। घरों में 3,260 और विभिन्न अस्पतालों में 307 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 735 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस पूरी हो गई है। 2163 होम सर्विलांस पर हैं। 588 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 542 नमूने निगेटिव आए हैं।

विज्ञापन
coronavirus news in hindi, Mother of Farooq Khan, Advisor to the Lieutenant Governor, donated five lakh rupees
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना भी लागू कर दी गई है। इसमें निजी अस्पताल के लोग भी शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed