कोरोना वायरस के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा शुरू की गई कई पहलों के क्रम में, सेना ने कोरोना के प्रकोप को रोकने और आवाम की मदद के लिए आज कश्मीर संभाग में एक और गतिविधि शुरू की है। इसके तहत सेना लोगों को पोस्टर पर लिखे संदेश के जरिए जागरूक कर रही है। वहीं इन पोस्टर को इलाके में जगह-जगह चिपकाया भी जा रहा है।
कोरोना को मात देने के लिए सेना की एक और मुहिम, जगह-जगह चिपकाए जा रहे हैं पोस्टर, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की टीमें लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में शिक्षित किया जाए। इसके तहत सेना की ओर से कोरोना वायरस के लक्षणों, सावधानियों और प्रकोप को रोकने के उपायों जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में स्थानीय लोगों को बताया जा रहा है।
घाटी के दूर दराज के इलाकों के सड़क मार्ग से पहुंचने की समस्याएं हैं। सेना संकट के इस समय में आवाम के समर्थन में पहुंच गई है और आवश्यक खाद्य आपूर्ति का वितरण कर रही है, कीटाणुनाशक का छिड़काव कर रही है। साथ ही गांवों के लोगों के लिए मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था कर रही है।