फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लकड़ी-पत्थर रख बंद किया गांव का रास्ता, लाठी लेकर युवक दे रहे पहरा, बोले- किसी को आने नहीं देंगे

Mon, 30 Mar 2020 02:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 Mar 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
coronavirus jammu kashmir news, youth closed entrance to village and imposed restrictions on arrival of people
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। इन मामलों के आने के बाद ग्रामीण भी सतर्क हो गए हैं। जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर कालटा गांव के लोगों ने बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी है। ग्रामीणों ने लकड़ी और पत्थर रखकर गांव के मुख्य मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। यही नहीं, गांव के कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर बाहर से आने वाले लोगों पर लगातार नजर रखने के लिए पहरा भी दे रहे हैं।

coronavirus jammu kashmir news, youth closed entrance to village and imposed restrictions on arrival of people
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कालटावासियों को जब जिले में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले सामने आने की सूचना मिली तो पहले सभी चिंतित हो गए। फिर सभी ने एक साथ बैठक कर निर्णय लिया कि बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

coronavirus jammu kashmir news, youth closed entrance to village and imposed restrictions on arrival of people
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कुछ युवकों ने मार्ग को लकड़ी और पत्थर रख कर बंद कर दिया और बारी-बारी से रखवाली शुरू कर दी है। इस दौरान कोराना से बचाव के लिए युवा सामाजिक दूरी के नियम का पालन भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus jammu kashmir news, youth closed entrance to village and imposed restrictions on arrival of people
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

युवाओं ने बताया कि उनके गांव में सब्जी उगाई जाती है, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग सब्जी लेने के लिए पहुंचते हैं। अब किसी को भी गांव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
coronavirus jammu kashmir news, youth closed entrance to village and imposed restrictions on arrival of people
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

बाहर से किसी संक्रमित के आने पर पूरे गांव को खतरा हो सकता है। मवेशियों को पानी पिलाने के लिए भी परिवार का एक सदस्य ही घर से बाहर निकल रहा है। बाहर की गतिविधियों को गांव में पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed