जम्मू में जीएमसी के ऑर्थो यूनिट-1ए में आए चार मरीज कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में रहे ऑर्थो और सर्जरी विभाग के 20 डाक्टरों को विभिन्न होटलों में क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा ऑर्थो और सर्जरी विभाग में आए अन्य 30 मरीजों को भी आइसोलेट करने सहित पांच नर्सों और चार चिकित्सा सहायकों को भी क्वारंटीन किया गया है।
2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
ऑर्थो विभाग में संक्रमित पाए गए चारों मरीज ऑपरेशन के लिए शनिवार को जीएमसी पहुंचे थे। ऑपरेशन से पहले चारों को कोरोना टेस्ट करवाने को कहा था, जिसकी रिपोर्ट रविवार देर रात आई। इसके बाद चारों संक्रमित मरीजों को जीएमसी में आइसोलेट कर दिया गया। आइसोलेट होने वालों में 20 डॉक्टर शामिल हैं। इनमें रजिस्ट्रार और पीजी डॉक्टर हैं।
3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि उक्त दिन संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे कुछ मरीज बिना बताए अस्पताल से चले गए, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. नसीब चंद डिगरा के अनुसार मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उनके संपर्क में रहे 20 डॉक्टरों को आइसोलेट किया गया है। उनके कोरोना सैंपल लिए जाएंगे।
4 of 5
त्रिकुटा नगर सहित कंटेनमेंट जोन सील
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से कई वार्डों और गांव को कंटेनमेंट/रेड जोन घोषित करने के बाद सोमवार शाम को पुलिस ने सभी कंटेनमेंट जोन में तारबंदी करके आवाजाही को रोक दिया।
5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
इन क्षेत्रों में पूरी तरह से पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। जरूरी सेवाओं में मेडिकल इमरजेंसी में ही लोगों को रियायत दी जाएगी।