फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोराना जांच के मामले में देश में शीर्ष पर जम्मू-कश्मीर, परंतु चिंता का विषय ये हैः रोहित कंसल

Tue, 26 May 2020 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 May 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Jammu Kashmir on top in country in corana test
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में अब रोजाना 8100 लोगों की कोरोना जांच हो रही है। एक महीने में जांच का आंकड़ा 1800 से बढ़कर प्रतिदिन 8100 तक पहुंच गया है। जांच में 350 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने यह दावा करते हुए कहा कि प्रति लाख दस हजार से अधिक मामलों की जांच के साथ जम्मू-कश्मीर कोरोना टेस्ट के मामले में पूरे देश में शीर्ष पर है।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Jammu Kashmir on top in country in corana test
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कंसल ने बताया कि कई तथ्य ऐसे हैं जो चिंता का विषय हैं। कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन सप्ताह में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले एक महीने में 15 मौतें हुई हैं।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Jammu Kashmir on top in country in corana test
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि कम से कम एक जिला ऐसा है, जहां 200 और एक जिला ऐसा है जहां 150 मामले सक्रिय हैं। दो जिलो में प्रति एक लाख पर 150 से अधिक सक्रिय मामले हैं। करीब छह जिलों में 14 दिन के भीतर मरीज दोगुने हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Jammu Kashmir on top in country in corana test
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कहा कि कम से कम दो जिले ऐसे हैं, जहां बाहरी राज्यों से लोग न आने के बाद भी मरीज बढ़ रहे हैं। वास्तव में कई ऐसे इलाके हैं, जहां स्थानीय आबादी की बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की तुलना में संक्रमित होने की दर अधिक है।

विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Jammu Kashmir on top in country in corana test
रोहित कंसल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की संपर्क श्रृंखला का पूरी तरह पता न लग पाना भी चिंता का विषय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed