प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। कश्मीर सबसे अधिक प्रभावित है। गुरुवार को कश्मीर में 24 नए मामले सामने आए। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 184 तक पहुंच गया है। इसमें 152 कश्मीर और 32 जम्मू संभाग से हैं। नए मामलों में अधिकतर जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग हैं। जम्मू के सुंजवां स्थित मस्जिद से 9 जमाती पॉजिटिव मिल चुके हैं।
Coronavirus in Jammu Kashmir: यहां तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, इस गति से बढ़ रहे मरीज, जंग में डटे जांबाज
पिछले छह दिनों में प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मरीजों की संख्या बढ़ने के कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण यह है कि प्रदेश में जांच की गति तेज हो गई है। साथ ही जमातियों को भी खोज निकालने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इन सब वजहों से संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इस बीच लखनपुर से लद्दाख तक लॉकडाउन रहा।
गुरुवार को जो नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उनमें उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमर्ग से आठ मामले शामिल हैं। इसके अलावा कुलगाम से एक व्यक्ति पॉजिटिव हुआ है। अनंतनाग में पहला मरीज पाए जाने के बाद चके वांगुंड को रेड जोन घोषित कर दिया गया। पॉजिटिव मामलों के आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में लॉकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। कई इलाकों को रेड जोन घोषित करके कई पाबंदियां लगाई गई हैं।
उमेर कॉलोनी-बी लाल बाजार श्रीनगर को रेड जोन घोषित किया गया है। बांदीपोरा के हाजिन क्षेत्र में अभद्र व्यवहार पर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। साथ ही हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। श्रीनगर में दो सप्ताह का क्वारंटीन पूरा करने पर 39 लोगों को घर भेज दिया गया। अब तक 1811 लोगों को घर भेजा जा चुका है।
प्रदेश में इस रफ्तार से बढ़ रहे मरीज
04 अप्रैल 92
05 अप्रैल 106
06 अप्रैल 109
07 अप्रैल 125
08 अप्रैल 160
09 अप्रैल 184