फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: बदतर होने लगे हालात तो मानवता की सेवा में जुटा ये कोरोना योद्धा

Sun, 18 Apr 2021 08:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
corona warriors coronavirus cases covid 19 pandemic in jammu kashmir news update
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इस साल की शुरुआत में अभी कोविड से एक माह ही राहत मिली थी कि देश में इसकी दूसरी लहर ने दस्तक दे दी। कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हालात बदतर होने लगे हैं। ऐसे में दोबारा अपनी नैतिक जिम्मेदारी के तहत कोविड योद्धा मानवता की सेवा के लिए आगे आए हैं। हम बात कर रहे हैं फ्रंटलाइन चिकित्सा कर्मियों की। पिछली बार इन कर्मियों ने कोरोना वायरस को झेलने के साथ अपने कई साथियों को खो दिया। लेकिन मरीजों की सेवा करने में उनके जज्बे और जोश में कोई कमी नहीं आई और वे अब पूरे मन के साथ दोबारा जुट गए हैं। इन्हीं योद्धाओं में से जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस के इमरजेंसी स्टाफ के सदस्य अली अंसारी हैं। 

corona warriors coronavirus cases covid 19 pandemic in jammu kashmir news update
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

अली अंसारी कोरोना मरीजों और शवों को पहुंचाने के साथ-साथ अन्य सामान्य चिकित्सा सुविधाओं में अपना योगदान दे रहे हैं। पिछले साल कोविड के चलते वे चार माह घर नहीं जा सके थे और अस्पताल में रहकर मरीजों की सेवा में जुटे रहे। इस दौरान सैकड़ों मरीजों को शिफ्ट किया गया।

corona warriors coronavirus cases covid 19 pandemic in jammu kashmir news update
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

अली अंसारी ने काजीगुंड निवासी एक कोरोना संक्रमित महिला के शव को गुज्जर नगर जम्मू में दफनाने के लिए सहयोग किया। उस समय मृतक महिला के साथ सिर्फ एक सदस्य ही था, परिवारवालों को आर्थिक मदद भी मुहैया करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
corona warriors coronavirus cases covid 19 pandemic in jammu kashmir news update
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

अंसारी कहते हैं कि इस बार पिछली बार की तुलना में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है, जिससे चुनौतियां भी बढ़ी हैं।

विज्ञापन
corona warriors coronavirus cases covid 19 pandemic in jammu kashmir news update
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कहा कि एसएमजीएस में ही रोजाना कई मरीज संक्रमित निकल रहे हैं। इसके लिए सबको कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करके पूरे एहतियात बरतने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed