जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के प्रसार से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले जिला जम्मू में साप्ताहिक लाकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है। यहां सकारात्मकता दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में इसी जिले में सर्वाधिक 2419 सक्रिय मामले हैं। सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर जिला जम्मू में साप्ताहिक लाकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी जिला प्रशासन से लाकडाउन की सिफारिश कर चुका है। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार एक मात्र लाकडाउन से ही संक्रमण के प्रसार की चैन को तोड़ा जा सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक कोई घोषणा नहीं की गई है।
2 of 6
श्रीनगर में बर्फबारी वाले इलाके में टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : बासित जरगर
कोविड की तीसरी लहर के बीच टीकाकरण अभियान को गति दी गई है। प्रदेश में वीरवार को 41050 किशोरों और वरिष्ठ नागरिकों को कोविड टीके की खुराक दी गई। इसमें 15 से 18 आयु वर्ग में 27727 किशोरों और 13323 वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक दी गई। 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है।
3 of 6
जम्मू में कोरोना जांच करना के लिए लगी कतार।
- फोटो : निखिल मेहता
प्रदेश में वीरवार को 15 से 18 आयु वर्ग में अनंतनाग में सर्वाधिक 5979 किशोरों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा बारामुला में 4372, गांदरबल में 4292, शोपियां में 1080, पुलवामा में 1166, बडगाम में 2031, जम्मू में 967, उधमपुर में 644, राजोरी में 342, कठुआ में 176, पुंछ में 1249, डोडा में 300, किश्तवाड़ में 233, रियासी में 46 और सांबा में 27 किशोरों का टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को कार्य स्थल खुलने से टीकाकरण में बढ़ोतरी होगी।
4 of 6
श्रीनगर में बर्फबारी वाले इलाके में टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : बासित जरगर
क्लस्टर विवि के अधीन कॉलेजों में भी कक्षाएं ऑनलाइन
क्लस्टर विवि जम्मू के अधीन एमएएमपीजी कॉलेज, पद्मश्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर, जीजीएम साइंस कॉलेज और बीएड कॉलेज में कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए विवि ने अधिसूचना जारी की है। कॉलेज सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही बंद किए गए हैं। स्टाफ को आने-जाने की अनुमति है। विवि की छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. ट्विंकल सुरी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए कक्षाएं ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।
5 of 6
श्रीनगर में बर्फबारी वाले इलाके में टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : बासित जरगर
कैनाल रोड स्थित बीएड कॉलेज जम्मू में पहले सेमेस्टर के दाखिले हो चुके हैं। तीसरे सेमेस्टर के दाखिले भी होने वाले हैं। प्राचार्य प्रो. कुलविंद्र कौर ने बताया कि कक्षाओं सहित बाकी गतिविधियां ऑनलाइन कर दी गई हैं। विद्यार्थी अपने घरों से पढ़ाई कर रहे हैं। कॉमर्स कॉलेज में कक्षाएं पहले से ही ऑनलाइन हैं। प्राचार्य रंजीत सिंह जम्वाल ने बताया कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थी कॉलेज में संबंधित शिक्षकों से मिलकर अपनी आक्षंकाओं को दूर कर सकते हैं।