फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलगाम मुठभेड़: शहीद रोहित चिब का पार्थिव शरीर पहुंचा जम्मू, परिजनों में मचा कोहराम, आतंकियों का खात्मा करने की मांग

Thu, 13 Jan 2022 01:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 01:39 PM IST
सार

कुलगाम मुठभेड़ में शहीद रोहित चिब का पार्थिव शरीर वीरवार को जम्मू पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्हें रिश्तेदार सांत्वना दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Kulgam encounter: body of martyr Rohit Chib reached Jammu, demanding the elimination of terrorists
कुलगाम मुठभेड़ में शहीद रोहित चिब का पार्थिव शरीर जम्मू लाया गया। - फोटो : एएनआई

कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जम्मू के जगती निवासी पुलिसकर्मी रोहित कुमार चिब शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर वीरवार को उसके घर पहुंचा। ताबूत को देखते ही शहीद के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने अधिकारियों से आतंकियों का खात्मा करने की मांग की। बताते चलें कि बुधवार को पुलिस को कुलगाम के परीवान इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। 

Kulgam encounter: body of martyr Rohit Chib reached Jammu, demanding the elimination of terrorists
कुलगाम मुठभेड़ में शहीद रोहित चिब का पार्थिव शरीर जम्मू लाया गया। - फोटो : एएनआई

घेरा सख्ता होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बाबर को मार गिराया। आतंकी वर्ष 2018 से शोपियां-कुलगाम क्षेत्र में आतंकवादी वारदातों को अंजाम दे चुका है। 

Kulgam encounter: body of martyr Rohit Chib reached Jammu, demanding the elimination of terrorists
IG Vijay Kumar - फोटो : अमर उजाला

आईजी विजय कुमार ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकी बाबर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। उसके पास से एक राइफल, पिस्तौल और दो हथगोले बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kulgam encounter: body of martyr Rohit Chib reached Jammu, demanding the elimination of terrorists
कुलगाम मुठभेड़ में शहीद रोहित चिब का पार्थिव शरीर जम्मू लाया गया। - फोटो : एएनआई

मुठभेड़ में एसओजी में तैनात जम्मू निवासी रोहित चिब गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया जहां उन्हें शहीद घोषित कर दिया गया। इस ऑपरेशन में तीन सुरक्षाबलों के साथ दो ग्रामीण भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Kulgam encounter: body of martyr Rohit Chib reached Jammu, demanding the elimination of terrorists
कुलगाम मुठभेड़ में शहीद रोहित चिब का पार्थिव शरीर जम्मू लाया गया। - फोटो : एएनआई

बुधवार को शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार सुबह तक चली। तीन जवान और दो नागरिकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed