बीजापुर में नक्सलियों ने शनिवार(3 अप्रैल) को सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था। जवानों ने नक्सलियों की लाइट मशीनगन और आईईडी हमले का डटकर मुकाबला किया। तीन ओर से घने जंगलों से घिरे होने के बावजूद जवानों और कोबरा कमांडो ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। हमले के बाद नक्सली जम्मू निवासी सीआरपीएफ जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को अगवा कर ले गए। इसकी सूचना मिलते ही जम्मू में कोहराम मच गया। उनकी रिहाई के लिए परिजनों ने सरकार से अपील की।
मुठभेड़ से लेकर रिहाई तक कमांडो राकेश्वर की कहानी, जानिए पूरा घटनाक्रम और देखिए खुशी की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन