फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस का जम्मू-कश्मीर में जश्न, सड़कों पर दिखे सांता, तो गिरजाघरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

Wed, 25 Dec 2019 06:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 25 Dec 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Christmas 2019 in Jammu Kashmir, Christmas celebration photos of Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर में क्रिसमस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर शहर में उत्साह और धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। मंगलवार देर रात से ही गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में क्रिश्चियन समुदाय के अलावा अन्य लोगों का आना शुरू हो गया। रात 12 बजे गिरजाघरों में यीशु के जन्म पर विशेष प्रार्थना हुई। 
Christmas 2019 in Jammu Kashmir, Christmas celebration photos of Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर में क्रिसमस का जश्न - फोटो : संजय गुप्ता
बुधवार सुबह से ही गिरजाघरों में लोग पहुंचने लगे। शहर के लगभग सभी गिरजाघरों में क्रिश्चियन समुदाय के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी प्रार्थना में हिस्सा लिया। इसके जरिए लोगों ने भाईचारे का संदेश दिया। शाम के समय गिरजाघरों में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। 

 
Christmas 2019 in Jammu Kashmir, Christmas celebration photos of Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर में क्रिसमस का जश्न - फोटो : बासित जरगर
बाजारों में भी रौनक बनी रही। जमकर खरीदारी की गई। छोटे बच्चे भी गिरजाघरों में परिवार के साथ सांता ड्रेस में क्रिसमस डे मनाते नजर आए। वहीं लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस केक खिलाकर खुशी जाहिर की। साथ ही एक-दूसरे को गिफ्ट भी दिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2019 in Jammu Kashmir, Christmas celebration photos of Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर में क्रिसमस का जश्न - फोटो : बासित जरगर
गांधीनगर गिरजाघर बना रहा मुख्य केंद्र
गांधीनगर स्थित गिरजाघर शहर में आयोजन का मुख्य केंद्र रहा। सुबह से लेकर शाम तक हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे। शाम के समय लोगों को कतार में लगकर गिरजाघर में जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। गिरजाघर के बाहर सजी दुकानों से गांधीनगर में आकर्षण का मुख्य केंद्र बन रहा। जहां लोगों ने स्ट्रीट शॉपिंग का भी लुफ्त उठाया। 

 
विज्ञापन
Christmas 2019 in Jammu Kashmir, Christmas celebration photos of Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर में क्रिसमस का जश्न - फोटो : संजय गुप्ता
पुलिस ने संभाली सुरक्षा
हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की भी क्षेत्र में तैनाती की गई। साथ ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी गिरजाघरों के आसपास व शहर में जाम की स्थिति पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते दिखे। वहीं विभिन्न गिरजाघरों के बाहर म्यूजिक पर युवा थिरकते रहे। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed