फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

whatsapp हैक कर रहे चीनी हैकर्स, ऐसे करें अपना बचाव

Thu, 22 Mar 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 22 Mar 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
chinese hackers hacking indian whatsapp group army alert
whatsapp
पाकिस्तान के बाद अब चीन भी भारतीय वॉट्सएप ग्रुप में सेंधमारी कर रहा है। चीन के हैकर्स सेना और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े वॉट्सएप ग्रुपों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस मामले में सेना ने अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी भी जारी की है। 
chinese hackers hacking indian whatsapp group army alert
व्हॉट्सऐप - फोटो : self
दरअसल भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी अहम जानकारी हासिल करने के लिए चीन अपने हैकर्स की मदद ले रहा है। +86 से शुरू होने वाले नंबर बिना किसी जानकारी के आपके वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ जाते हैं। 
chinese hackers hacking indian whatsapp group army alert
whatsapp - फोटो : twitter
इसके बाद उस ग्रुप में साझा होने वाली तमाम जानकारियां चोरी करते हैं। सेना ने अपने अधिकारियों को इस मामले में चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से हाल ही इस तरह की सेंधमारी की गई थी जिसमें सीमा पर तैनात जवानों और सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों से सैन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी मांगी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chinese hackers hacking indian whatsapp group army alert
whatsapp
 इस हनी ट्रैप का कई शिकार भी हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इसके पीछे पर्दे से पाकिस्तान भी लगा हुआ है। हैकिंग के जरिये सीमा से जुड़ी जानकारियों की मदद से आतंकियों को घुसपैठ कराने में करता है।
विज्ञापन
chinese hackers hacking indian whatsapp group army alert
व्हाट्सऐप - फोटो : Self
ऐसे करें बचाव
1. समय-समय पर अपने वॉट्सएप ग्रुप को चेक करें, कोई संदिग्ध नंबर +86 से हैं तो उसे तुरंत हटा दें।
2. किसी भी अनजान नंबर के मैसेज से चैट करने से पहले उसकी विश्वसनीयता चेक कर लें।
3. ग्रुप से सभी नंबरों को नाम से सेव करके रखें। 
4. किसी भी संदिग्ध नंबर पर सेना और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी न साझा करें।
5. किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस से संपर्क करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed