फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा तस्वीरेंः तवी नदी के किनारे उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ समापन

Sun, 03 Nov 2019 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja on banks of Tavi River jammu kashmir
छठ पूजा जम्मू - फोटो : अमर उजाला

जम्मू शहर में भी छठ पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान तवी नदी के किनारे विहंगम नजारा देखने को मिला। शनिवार को जहां डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया, वहीं, रविवार सुबह उगते सूर्य को व्रत करने वालों ने नमन किया। तवी नदी तट पर महाकाल नव युवक छठ पूजा सीमित की ओर से व्रत करने वालों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

Chhath Puja on banks of Tavi River jammu kashmir
छठ पूजा जम्मू - फोटो : अमर उजाला

दीपावली के बाद छठ पर्व को लेकर शहर में तीन दिनों तक उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। शनिवार को सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर व्रती पहुंचे। तवी नदी के तट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद से ही लोगों का यहां पहुंचना शुरू हो गया था।

Chhath Puja on banks of Tavi River jammu kashmir
छठ पूजा जम्मू - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान मेले जैसा माहौल देखने को मिला। व्रत करने वालों ने अर्घ्य देने के साथ सुख समृद्धि की कामना की। इस बीच छठ पर्व से संबंधित लोक गीत माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। तवी नदी के किनारे बच्चों ने आतिशबाजी भी खूब की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja on banks of Tavi River jammu kashmir
छठ पूजा जम्मू - फोटो : अमर उजाला

महाकाल नव युवक छठ पूजा सीमित की ओर से हर वर्ष व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम किया जाता है। समिति के अध्यक्ष राजन कुमार हिंदुस्तानी ने कहा कि पहले व्रतियाें को तवी नदी के बीच में जाकर अर्घ्य देना पड़ता था। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी आती थी। नदी में पत्थर होने की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को खासी दिक्कतें आती थीं।

विज्ञापन
Chhath Puja on banks of Tavi River jammu kashmir
छठ पूजा जम्मू - फोटो : अमर उजाला

व्रत करने वालों को भी नदी में पत्थर पर चलना मुश्किल भरा था। इस बार तवी नदी के किनारे अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई। इसके लिए फ्लड कंट्रोल विभाग ने तवी के तट के साथ नदी में किनारे खुदाई कर उसे गहरा बनाया, तकि लोग आसानी से पूजा-अर्चना करे सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed