जम्मू में हुए सड़क हादसों के प्रति ट्रांसपोर्ट विभाग की संवेदनशीलता कटघरे में है। सड़क हादसे के बाद सरकार जांच के आदेश तो दे देती है, लेकिन जांच रिपोर्ट पर कितना अमल होता है इसका परिणाम राज्य में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे दे रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में हुए हादसे की जांच फाइलों में सीमित, उस दिन खत्म हो गईं थीं 35 जिंदगियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई 2019 को किश्तवाड़ के सिरगवारी केशवान इलाके में हुए सड़क हादसे की जांच रिपोर्ट तो बनी, लेकिन उस पर कितना अमल हुआ यह बड़ा प्रश्न है। किश्तवाड़ सड़क हादसे में 35 लोगों की जान गई थी। ट्रांसपोर्ट विभाग ने सड़क हादसे का पता लगाने के लिए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की।
कमेटी 10 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी, लेकिन रिपोर्ट के आधार पर किया जाने वाला काम अभी तक नहीं हो पाया है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में हादसे होने के कई कारणों का उल्लेख किया गया।
हमने दस दिन के अंदर जांच रिपोर्ट को ट्रांसपोर्ट प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. असगर सुमोन को भेज दी। एक जुलाई के सड़क हादसे के बाद किश्तवाड़ में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।
-डॉ. एसपी वैद, पूर्व ट्रांसपोर्ट कमिश्नर