एशिया की सबसे लंबी (नौ किलोमीटर) चिनैनी-नाशरी रोड टनल को वीरवार की शाम ट्रायल के लिए खोला गया।
2 of 10
Nashri Tunnel
- फोटो : Amar Ujala
छह दिन तक प्रस्तावित ट्रायल के पहले दिन एक घंटे तक खुली टनल से गुजरने वाले चालक रोमांचक सफर को लेकर बेहद उत्साहित दिखे। 10 से 11 मिनट लगे में टनल पार करते वाहनाें के लिए 50 किलोमीटर की गति सीमा निर्धारित की गई है।
3 of 10
Nashri Tunnel
- फोटो : Amar Ujala
टनल से चिनैनी-नाशरी तक का फासल 31 किलोमीटर छोटा गया है। इसे तय करने में डेढ़ घंटे का समय लगता था। टनल के जीएम आशुतोष ने बताया ट्रायल छह दिन तक चलेगा।
4 of 10
Nashri Tunnel
- फोटो : Amar Ujala
सारे सिस्टम चेक हो जाने के बाद इस टनल को 24 घंटे के लिए खोला जा सकता है। पहले दो दिन टनल एक घंटे के लिए खोली जाएगी। इसके बाद तीन-तीन घंटे के लिए फिर एक दिन-रात टनल खोली जाएगी।
5 of 10
Nashri Tunnel
- फोटो : Amar Ujala
वीरवार दोपहर को हाईवे के चिनैनी मोटरशेड के पास गाड़ियों को रोका गया, जिन्हें टनल के रास्ते छोड़ा जाना था। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने को उतावला था।