{"_id":"5d7508e38ebc3e93b774e1e4","slug":"ceaseefire-violation-by-pakistan-in-nowshera-and-sunderbani-sector-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पाकिस्तान ने सुंदरबनी व नौशेरा सेक्टर में की भीषण गोलाबारी, मकान को पहुंचा भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: पाकिस्तान ने सुंदरबनी व नौशेरा सेक्टर में की भीषण गोलाबारी, मकान को पहुंचा भारी नुकसान
Sun, 08 Sep 2019 07:27 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 08 Sep 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सेना ने रविवार को लगातार दूसरे दिन राजोरी जिले के सुंदरबनी व नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की। नौशेरा के डींग गांव में एक इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे कड़ा जवाब दिया।
सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों में पाकिस्तान की सेना ने सुबह करीब 9.30 बजे छोटे हथियारों से गोलियां चलाईं और मोर्टार दागे। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी तेज होने पर दोनों सेक्टरों के सीमा पर रहने वाले निवासियों के बीच भय व्याप्त हो गया। डींग गांव में गोलाबारी से एक इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। देर शाम तक गोलाबारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरबनी के नीमका गांव में चार गोले गिरे
पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर के नीमका गांव में गोले दागे। करीब एक घंटे हुई इस गोलाबारी से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षित स्थानों पर चले गए। इस बीच पाकिस्तानी गोलाबारी का छह जाट रेजीमेंट के जवानों ने भी जवाब दिया। गोलाबारी रविवार सुबह 9.30 बजे शुरू हुई। 10.30 बजे तक हुई गोलाबारी में करीब चार गोले गांव में गिरे।
पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर के नीमका गांव में गोले दागे। करीब एक घंटे हुई इस गोलाबारी से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षित स्थानों पर चले गए। इस बीच पाकिस्तानी गोलाबारी का छह जाट रेजीमेंट के जवानों ने भी जवाब दिया। गोलाबारी रविवार सुबह 9.30 बजे शुरू हुई। 10.30 बजे तक हुई गोलाबारी में करीब चार गोले गांव में गिरे।
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी की थी फायरिंग
इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और गोलाबारी की।
इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और गोलाबारी की।