फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म: दोस्ती प्यार फिर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण, पुलिस ने जो बताया हैरान कर देगा

Tue, 11 May 2021 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 May 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
boy in rs pura jammu misdeed with minor girl by pretending to be married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जम्मू संभाग के आरएस पुरा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इलाके के एक युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है। जब किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। इसके बाद किशोरी ने सारी बात परिजनों को बताई। परिवार की ओर से आरएस पुरा थाने में मामला दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब दो साल से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था।



बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी से उसके ही गांव निवासी नीरज चौधरी ने दोस्ती की और प्रेम संबंध बनाए। आरोप है कि नीरज ने किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी भी उसकी बातों में आ गई। इस बीच किशोरी ने कई बार शादी के लिए कहा, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बना देता। 

boy in rs pura jammu misdeed with minor girl by pretending to be married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
किशोरी जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपी उससे दूरी बनाने लगा। नाबालिग ने खुद को ठगा महसूस करते हुए इसकी जानकारी परिजनों को दी।
boy in rs pura jammu misdeed with minor girl by pretending to be married
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद परिजनों ने आरएस पुरा थाने में शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नीरज ने उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
boy in rs pura jammu misdeed with minor girl by pretending to be married
सांकेतिक तस्वीर, दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं आरोपी शादी का झांसा देकर उसके दुष्कर्म करता रहा। आरएस पुरा पुलिस धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
boy in rs pura jammu misdeed with minor girl by pretending to be married
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामला सामने आने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed