फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेह, पहलगाम, गुलमर्ग में शरीर जमा देने वाली ठंड, जम्मू-कश्मीर में मौसम सुधरा, तापमान में गिरावट जारी

Fri, 10 Jan 2020 08:55 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 10 Jan 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Body freezing in Leh, Pahalgam, Gulmarg, weather improves in Jammu-Kashmir, temperature fall
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। लेह, पहलगाम और गुलमर्ग में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान के माइनस 13-20 डिग्री तक चले जाने से कई जलस्थलों पर बर्फ की परत जम गई है। 
Body freezing in Leh, Pahalgam, Gulmarg, weather improves in Jammu-Kashmir, temperature fall
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
जोजीला पास पर हुई बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुल पाया है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 12-13 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

Body freezing in Leh, Pahalgam, Gulmarg, weather improves in Jammu-Kashmir, temperature fall
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
चिल्ले कलां के बीच जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। लेकिन ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। 40 दिनी चिल्ले कलां 31 जनवरी को खत्म होगा। जम्मू में पिछले दो दिन से मौसम साफ चल रहा है। यहां दिन के तापमान में सुधार होने के साथ 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Body freezing in Leh, Pahalgam, Gulmarg, weather improves in Jammu-Kashmir, temperature fall
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7, बनिहाल में माइनस 0.8 और कटड़ा में 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में सामान्य से 5-8 डिग्री तक गिरावट आई है। 

विज्ञापन
Body freezing in Leh, Pahalgam, Gulmarg, weather improves in Jammu-Kashmir, temperature fall
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में मौसम साफ रहने के साथ दिन का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में पिछले कई दिनों से दिन का तापमान शून्य (0.0) डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है। रविवार से मौसम के दोबारा खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed