फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले: जम्मू-कश्मीर मुस्कुराने लगा है, पर गुपकार गैंग अभी भी रो रहा

Thu, 05 Aug 2021 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Aug 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
bjp leader Tarun Chugh said Post Article 370 Jammu Kashmir has started smiling Gupkar still crying
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर भाजपा मना रही जश्न - फोटो : अमर उजाला

अनुच्छेद-370 हटाए जाने की गुरुवार को दूसरी बरसी मनाई जा रही है। भाजपा प्रदेश में कई कार्यक्रम कर रही है। वहीं गुपकार गठबंधन के दल इसका विरोध कर रहे हैं, खासकर पीडीपी तो इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है। पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा दो साल पहले लिए गए निर्णय से भाजपा खुश है, जबकि कश्मीर शोक में डूबा है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन भी किया।

इस बीच भाजपा ने गुपकार गठबंधन पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि अनुच्छेद 370 के बाद की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक यह रही है कि विभाजनकारी और आतंकवादी ताकतों को एक बड़ा झटका लगा है, जिसके बाद क्षेत्र में विकास और प्रगति का माहौल बना है, जिससे लोगों में नई उम्मीद जगी है। तरुण चुग ने इस दौरान गुपकार गठबंधन को गुपकार गैंग भी कहा।

bjp leader Tarun Chugh said Post Article 370 Jammu Kashmir has started smiling Gupkar still crying
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर भाजपा मना रही जश्न - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुग ने कहा कि कई दशकों के बाद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद बैकफुट पर है। लोग राहत की सांस ले रहे हैं। लोगों में राष्ट्र विरोधी भावनाओं का स्थान विकास और प्रगति के समावेशी विचारों ने ले लिया है। स्वास्थ्य और शिक्षा की बुनियादी सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है।

bjp leader Tarun Chugh said Post Article 370 Jammu Kashmir has started smiling Gupkar still crying
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर भाजपा मना रही जश्न - फोटो : अमर उजाला

चुग ने कहा कि पंचायत निकायों के चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक मानदंडों को बहाल कर दिया गया है। जिला विकास परिषदों के चुनाव ने लोगों को सशक्त बनाया है और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader Tarun Chugh said Post Article 370 Jammu Kashmir has started smiling Gupkar still crying
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर भाजपा मना रही जश्न - फोटो : अमर उजाला

चुघ ने गुपकार गठबंधन के दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर मुस्कुराने लगा है लेकिन गुपकार गठबंधन अभी भी रो रहा है।

विज्ञापन
bjp leader Tarun Chugh said Post Article 370 Jammu Kashmir has started smiling Gupkar still crying
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर भाजपा मना रही जश्न - फोटो : अमर उजाला

भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि हमने उन ताकतों को हरा दिया है जो जम्मू-कश्मीर को बांटना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed