जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने की दूसरी बरसी पर भाजपा पूरे प्रदेश में जश्न मना रही है। जम्मू में भाजपा मुख्यालय में उत्साह देखने को मिल रहा है। कश्मीर घाटी में भी भाजपा नेता जश्न मना रहे हैं। इन सबके बीच पीडीपी काला दिवस मना रही है। पीडीपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह हमारे अपमान की बरसी है। इसी दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों से केंद्र द्वारा किए गए गंभीर वादों को तोड़ा गया। यह वही दिन है जब संवैधानिक लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अनुच्छेद 370 की दूसरी वर्षगांठ के दिन श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी मुख्यालय से एक मार्च निकाला।
तस्वीरें: अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल, भाजपा जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन