कश्मीर के बांदीपोरा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी और उनके भाई व पिता की हत्या के मामले में लापरवाही के आरोप में सुरक्षा में तैनात दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह वारदात पूर्व सुनियोजित हमले की तरह लग रही है। इस बात की पुष्टि आईजी कश्मीर जोन विजय कुमार ने भी की है।
2 of 5
Sheikh Wasim Bari, Bashir Ahmed and Omar Bari murdered
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिलदहला देने वाले इस हत्या कांड से जम्मू-कश्मीर में आक्रोश है। कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग में भाजपा नेता प्रदर्शन कर रहे हैं।
3 of 5
Sheikh Wasim Bari, Bashir Ahmed and Omar Bari murdered
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे परिवार को सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी मिले थे। लेकिन वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे आतंकियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। अधिकारी इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मान रहे हैं।
4 of 5
Sheikh Wasim Bari, Bashir Ahmed and Omar Bari murdered
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के कश्मीर मीडिया प्रभारी मंजूर भट्ट ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकियों की कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों से भाजपा डरने वाली नहीं है। भाजपा नेता के परिवार की सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
5 of 5
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
लापरवाही के आरोप में सुरक्षा में तैनात दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे इनकी भूमिका संदेह के दायरे में है। इन सभी की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जाएगी। इस वारदात के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।- विजय कुमार, आईजीपी, कश्मीर