फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में मातम का माहौल, भाजपा नेता की हत्या से सदमे में घाटी के लोग, एक ही मांग- आतंकियों की मौत

Thu, 09 Jul 2020 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
bjp leader Sheikh Wasim Bari Bashir Ahmed and Omar Bari murder in bandipora jammu kashmir, Mourning environment in Kashmir
शेख वसीम बारी, बशीर अहमद और उमर बारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की हत्या से घाटी में मातम का माहौल है। आतंकियों द्वारा की गई कायराना हरकत से लोगों में आक्रोश है। उनके परिजन व रिश्तेदारों की मांग है कि वसीम बारी, उनके पिता और भाई के हत्यारों का जल्द से जल्द सफाया किया जाए।

bjp leader Sheikh Wasim Bari Bashir Ahmed and Omar Bari murder in bandipora jammu kashmir, Mourning environment in Kashmir
शेख वसीम बारी, बशीर अहमद और उमर बारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

आतंकी हमले में मारे गए तीनों लोगों के शवों को आज सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना भी मौजूद थे। लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष है। लोगों का कहना है आतंकियों की कायराना हरकत का ऐसा जवाब देना चाहिए जिससे वह कभी भी घाटी के किसी भी व्यक्ति पर वार करने से पहले सौ बार विचार करें।

bjp leader Sheikh Wasim Bari Bashir Ahmed and Omar Bari murder in bandipora jammu kashmir, Mourning environment in Kashmir
शेख वसीम बारी, बशीर अहमद और उमर बारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की बुधवार शाम को आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिलदहला देने वाले इस हत्या कांड से जम्मू-कश्मीर में आक्रोश है। वहीं इस वारदात के बाद भाजपा नेता व उनके परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका संदेह के दायरे में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader Sheikh Wasim Bari Bashir Ahmed and Omar Bari murder in bandipora jammu kashmir, Mourning environment in Kashmir
शेख वसीम बारी, बशीर अहमद और उमर बारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे परिवार को सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी मिले थे। लेकिन वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे आतंकियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। अधिकारी इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मान रहे हैं। लापरवाही के आरोप में दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
bjp leader Sheikh Wasim Bari Bashir Ahmed and Omar Bari murder in bandipora jammu kashmir, Mourning environment in Kashmir
शेख वसीम बारी, बशीर अहमद और उमर बारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के कश्मीर मीडिया प्रभारी मंजूर भट्ट ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकियों की कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों से भाजपा डरने वाली नहीं है। उधर, कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा कि भाजपा नेता के परिवार की सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे इनकी भूमिका संदेह के दायरे में है। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस वारदात के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

यह भी पढ़ेंः आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर जघन्य वारदात, आतंकियों ने भाजपा नेता-उनके पिता और भाई को गोलियों से भूना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed