कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी की चौथी बरसी पर आतंकियों ने बुधवार शाम एक जघन्य वारदात को अंजाम दिया। बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आतंकी फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। वारदात के समय भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात आठ पुलिसकर्मी मौके से गायब थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर जघन्य वारदात, आतंकियों ने भाजपा नेता-उनके पिता और भाई को गोलियों से भूना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों के अनुसार, बांदीपोरा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शेख वसीम बारी मुस्लिमाबाद इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके आवास में ही पार्टी का दफ्तर था, जबकि घर के बाहर उनकी दो दुकानें हैं।
बुधवार शाम एक दुकान पर वसीम अपने छोटे भाई भाजपा के युवा नेता उमर के साथ बैठे हुए थे। दूसरी दुकान पर उनके पिता बशीर अहमद बैठे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस दो अज्ञात आतंकी मौके पर पहुंचे और पहले दोनों भाइयों को गोली मार दी। दूसरी दुकान में बैठे पिता जब तक कुछ समझ पाते, आतंकियों ने उनको भी निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलाबारी कर दी।
आशंका है कि आतंकी साइलेंसर युक्त हथियारों से लैस थे, क्योंकि गोलीबारी की आवाज किसी पड़ोसी ने भी नहीं सुनी। अंधाधुंध गोलाबारी में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को श्रीनगर रेफर कर दिया।
श्रीनगर ले जाने के दौरान तीनों की रास्ते में ही मौत हो गई। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल के आसपास का इलाका सील कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
यह भी पढ़ेंः इश्क में बेवफाई ने ली थी बुरहान की जान, भड़की माशूका ने बिछाया था जाल, ऐसे गई जान