बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की हत्या से पूरे प्रदेश में आक्रोश है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।
भाजपा नेता और उनके परिजनों की हत्या से जम्मू-कश्मीर में आक्रोश, पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे परिवार को सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी मिले थे। लेकिन वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे आतंकियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। अधिकारी इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मान रहे हैं। लापरवाही के आरोप में दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है।
भाजपा नेता के परिवार की सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे इनकी भूमिका संदेह के दायरे में है। इन सभी की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जाएगी। इस वारदात के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।- विजय कुमार, आईजीपी, कश्मीर
यह भी पढ़ेंः आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर जघन्य वारदात, आतंकियों ने भाजपा नेता-उनके पिता और भाई को गोलियों से भूना