केंद्र शासित जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रहने के बावजूद तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। हाल ही में हुई भारी बर्फबारी से शीत लहर के प्रकोप का असर कश्मीर, लद्दाख के अलावा जम्मू में होने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम की मारः जम्मू संभाग में भद्रवाह सबसे ठंडा, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री तक पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में रविवार को मौसम साफ रहा। जम्मू संभाग में भद्रवाह न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री तक चला गया है।
श्री अमरनाथ गुफा के आधार शिविर पहलगाम में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।