फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें

Tue, 14 Jul 2020 08:39 AM IST
प्रशांत कुमार एस खजूरिया, कठुआ
एस खजूरिया, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Jul 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
beautiful travelling places in the world, beautiful places in india and beautiful places in jammu kashmir
ढग्गर की वादियां - फोटो : अनिल कुमार

जम्मू संभाग के कठुआ जिले में हसीन वादियों की एक बड़ी चारागाह और पर्यटन के लिहाज से मुफीद ढग्गर का इलाका इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। बनी सब डिवीजन के मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर समुद्र तल से लगभग साढ़े सात हजार फीट पर स्थित खुंडार के हसीन और मनमोहक चारागाहों में विभिन्न जगहों से पर्यटक इन दिनों पहुंच रहे हैं। 


 

beautiful travelling places in the world, beautiful places in india and beautiful places in jammu kashmir
ढग्गर की वादियां - फोटो : अनिल कुमार

यहां गर्मियों में दिन का अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री तक तो वहीं रात का तापमान दस से 15 डिग्री के बीच रहता है। सर्दियों के मौसम में यह इलाका बर्फ की मोटी चादर से महीनों तक ढंका रहता है। घास के गलीचों से लकदक विशालकाय मैदान, आसपास देवदार के जंगल और कुदरती नजारों के बीच पल-पल रंग बदलता मौसम, ढग्गर और आसपास के इलाकों को जन्नत का रूप देते हैं। लगभग साढ़े पांच हजार हेक्टेयर के इस इलाके में कुदरत मेहरबान है और इसे जिले के सबसे खूबसूरत और अनछुए इलाकों में प्रस्तुत करती है।




 
beautiful travelling places in the world, beautiful places in india and beautiful places in jammu kashmir
ढग्गर की वादियां - फोटो : अनिल कुमार

ढग्गर में एक से बढ़कर एक विहंगम स्थल देखने वाले को अपना मुरीद बनाते हैं। कमलो गंला, ओंड, खुंडार, द्रोड, खाद दरिया, नुकनाली माता, नाग देवता मंदिर, ज्वाला माता मंदिर इलाके के मुख्य पर्यटन आकर्षणों में शामिल हैं। यहां बादल मैदान में कुछ पल के लिए आते हैं और फिर हट जाते हैं। हरे-भरे मैदान, पहाड़ियां, नीला आकाश और गर्मियों के मौसम तक बर्फ ओढ़े पहाड़ियों में यहां गजब का आकर्षण है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful travelling places in the world, beautiful places in india and beautiful places in jammu kashmir
ढग्गर की वादियां - फोटो : अनिल कुमार
101 तालाबों का संगम है खुंडार

ढग्गर गांव से सटे पहाड़ की चोटी पर स्थित खुंडार के चारागाह इलाके के खूबसूरत और मनमोहक इलाकों में से एक है। लगभग एक किलोमीटर की पैदल ट्रैकिंग के बाद इस खूबसूरत पहाड़ की चोटी से आसपास के पहाड़ों से घिरी घाटी का नजारा रमणीय है।


 
विज्ञापन
beautiful travelling places in the world, beautiful places in india and beautiful places in jammu kashmir
ढग्गर की वादियां - फोटो : अनिल कुमार

स्थानीय लोगों के अनुसार खुंडार में प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए क्षेत्र के स्थानीय लोगों द्वारा दशकों पूर्व बनाए गए 101 तालाब आज भी देखने को मिलते हैं। इन प्राकृतिक तालाबों से घिरे चारागाहों में विचरण करते जानवरों के साथ प्रकृति भी अपनी अलौकिक छटा बिखेरती है। देवदार के घने जंगलों से घिरे चारागाहों के आसपास के पहाड़ों में स्थानीय लोग देवियों का वास मानते हैं और इन पहाड़ों पर बने मंदिर इसकी तस्दीक भी करते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed