{"_id":"5c5c6813bdec224a620fe2ab","slug":"avalanche-occurred-on-police-post-in-jawahar-tunnel-kulgam-heavy-snowfall-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफेद चादर से ढका जम्मू-कश्मीर, हजारों लोग सड़कों पर फंसे, 16 जिलों में बर्फीले तूफान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद चादर से ढका जम्मू-कश्मीर, हजारों लोग सड़कों पर फंसे, 16 जिलों में बर्फीले तूफान का खतरा
Fri, 08 Feb 2019 12:36 AM IST
अल्पना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: अल्पना शर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में वीरवार को भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया है। जवाहर टनल के पास पुलिस पोस्ट के हिमस्खलन की चपेट में आने से 10 पुलिसकर्मी लापता हैं। अनंतनाग में तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। पूरी घाटी और पर्वतीय इलाकों में बिजली ढांचे पर असर पड़ा है। जम्मू-कश्मीर के कुल 22 में से 16 जिलों में अगले 24 घंटों में बर्फीले तूफान की चेतावनी स्नो एंड एवलांच स्टडीज इस्टेवलिशमेंट की तरफ से जारी की गई है। सोलह जिलों में अनंतनाग, बांडीपोरा, बारामूला, बडगाम, गांदरबल, कुलगाम और कारगिल जिलों के अलावा पुंछ, राजोरी, रामबन, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर और लेह जिला शामिल है।
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
पस्सियां गिरने तथा बर्फबारी से फिसलन के चलते हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। द्रास-कारगिल हाईवे भी बंद हो गया है। यहां हिमस्खलन की चपेट में एक वाहन आया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद रहीं। जम्मू एयरपोर्ट से 13 उड़ानें रद्द रहीं। माता वैष्णो देवी चॉपर सेवा भी ठप रही।
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर जवाहर टनल के पास वीरवार की देर शाम हिमस्खलन की चपेट में पुलिस पोस्ट आ गया। इसमें 10 पुलिसकर्मी फंस गए, जबकि 10 अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित है। एसएसपी कुलगाम हरमीत सिंह के अनुसार बचाव कार्य व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है। सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बल इस कार्य में लगे हुए हैं। अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सौंदबरारी मागाम में हिमस्खलन में एक मकान पूरी तरह दब गया। पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर परिवार के चार सदस्यों को बचा लिया, जबकि एक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भाग इलाके के कोकरबाग में हिमस्खलन में फंसे 30 नागरिकों को पुलिस ने बचाया। गांदरबल जिले के कंगन के खान मोहल्ला से पुलिस ने 22 परिवारों के 124 लोगों को सुरक्षित निकाला। बांदीपोरा में ट्रांसमिशन टावर ध्वस्त हो गया। खराब मौसम के कारण जम्मू से जाने वाली 13 उड़ानें वीरवार को रद्द रहीं। बारिश और कम रोशनी के कारण कारण उड़ानों को रद्द किया गया। इसमें इंडिगो की चार, स्पाइस जेट की चार, गो एयर-एक, एयर इंडिया की तीन और विस्तारा एयर लाइन की एक उड़ानें रद्द रही। इन्हें श्रीनगर जाना था।
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
दो गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाया
बारामुला के शीरी गांव में बर्फबारी के कारण रास्ता बंद हो जाने से एक गर्भवती को परिजनों ने भारी बर्फबारी के बीच 10 किमी तक कंधे पर रखकर अस्पताल पहुंचाया। कंगरुसा में भी एक गर्भवती को पुलिस ने तीन फुट बर्फबारी के बाद भी वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
बारामुला के शीरी गांव में बर्फबारी के कारण रास्ता बंद हो जाने से एक गर्भवती को परिजनों ने भारी बर्फबारी के बीच 10 किमी तक कंधे पर रखकर अस्पताल पहुंचाया। कंगरुसा में भी एक गर्भवती को पुलिस ने तीन फुट बर्फबारी के बाद भी वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।