फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Bihari Vajpayee: कुछ इस तरह कायम रहा अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी में '13 नंबर' का रहस्य, यादगार किस्से

Sun, 16 Aug 2020 09:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 Aug 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee, death anniversary, know about 13 number importance in Atal life
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। अटल जी का निधन 93 वर्ष की उम्र में हुआ था। उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिन्हें देश हरदम याद रखेगा। एक ऐसा ही किस्सा है उनके जीवन से जुड़े 13 नंबर का यूं तो 13 नंबर को अक्सर लोग अच्छा नहीं मानते हैं लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी और मौत तक यह 13 नंबर उनसे जुड़ा रहा। कुछ में स्वयं उन्होंने इस नंबर को चुना तो कुछ कुदरत की तरफ से यह नंबर उनकी जिंदगी में खास महत्व के साथ जुड़ता रहा।

Atal Bihari Vajpayee, death anniversary, know about 13 number importance in Atal life
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि और निधन की तिथि से 13 नंबर अलग न हो सका। वह 25 दिसंबर को पैदा हुए। दिन और महीने का अंतर भी (25-12=13) 13 रहा। उनकी मृत्यु 16 अगस्त को हुई। जन्मतिथि और मृत्यु की तारीख, महीने और साल का अंतर भी 13 रहा। दिन का अंतर नौ (25-16=9) और महीने का अंतर चार (12-8=4) रहा। दोनों को जोड़ने पर  (9+4=13) नंबर 13 पर ही आ टिका। इसी तरह उनके जन्म का साल 1924 और मृत्यु का वर्ष 2018 का अंतर 94 रहा। इसका मूलांक भी 13 है।

Atal Bihari Vajpayee, death anniversary, know about 13 number importance in Atal life
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी ने 13 मई 1996 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली लेकिन बहुमत साबित न होने पर 13 दिन बाद सरकार गिर गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee, death anniversary, know about 13 number importance in Atal life
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
दूसरी बार भी अटल बिहारी वाजपेयी 13 महीने के लिए प्रधानमंत्री रहे और इसके बाद सरकार गिर गई।

विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee, death anniversary, know about 13 number importance in Atal life
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
तीसरी बार सरकार बनाने पर अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में 13 दलों का गठबंधन रहा और 13 अक्तूबर 1999 को ही उन्होंने शपथ भी ली।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed