फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच अगस्त को घर-घर लहराएगा तिरंगा, अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने की ये तैयारी

Thu, 23 Jul 2020 10:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jul 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Article 370 removal anniversary, Jammu Kashmir latest news in hindi
अनुच्छेद 370 हटने पर जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

प्रदेश में अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने की वर्षगांठ भाजपा जश्न के तौर पर मनाने जा रही है। पांच अगस्त को मंडल, बूथ और पंचायत स्तर के अलावा नगर निगम और नगर कमेटियां भी जगह-जगह तिरंगा फहराएंगी। पार्टी ने प्रदेश के हर नागरिक को अपने घर में पांच अगस्त को तिरंगा झंडा फहराने और रात को दीपमाला कर जश्न मनाने की अपील की है।



अगली स्लाइड में देखिएः अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में कुछ इस तरह मनाया गया था जश्न...

Article 370 removal anniversary, Jammu Kashmir latest news in hindi
अनुच्छेद 370 हटने पर जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
भाजपा प्रदेश महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल ने कहा कि पांच से 20 अगस्त तक भाजपा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम के तहत जिला और मंडल स्तर पर संवाद कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसके अलावा डिजिटल रैली भी होगी जिसे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। जिला स्तर पर भी वर्चुअल रैलियां होंगी। 
 
 
Article 370 removal anniversary, Jammu Kashmir latest news in hindi
अनुच्छेद 370 हटने पर जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

डॉ. देवेंद्र मनेयाल ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वह अपने घरों, चौक और प्रमुख इमारतों पर दीपमाला कर खुशी मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की तरफ से प्रजा परिषद मूवमेंट के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे सांझी राम गुप्ता की लिखी पुस्तक उन परिवारों में वितरित की जाएगी, जिन्होंने 370 को समाप्त करने के संघर्ष में अहम योगदान दिया।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Article 370 removal anniversary, Jammu Kashmir latest news in hindi
अनुच्छेद 370 हटने पर जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि 370 हटने से प्रमुख लाभार्थियों में वाल्मीकि समाज, गौरखा समाज, पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के साथ मिलकर भी भाजपा जश्न मनाएगी। पार्टी मुख्यालय में ही एक अन्य बैठक में महासचिव संगठन अशोक कौल ने भी पार्टी नेताओं के साथ पांच अगस्त से शुरू होने वाले पखवाड़ा कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की।


 
विज्ञापन
Article 370 removal anniversary, Jammu Kashmir latest news in hindi

पांच अगस्त को सरकारी और प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम होगा या नहीं, इसको लेकर अभी उपराज्यपाल स्तर पर निर्णय लिया जाना है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरकारी स्तर पर जैसे ही कोई फैसला होगा उसका पालन जिला स्तर पर प्रशासन करेगा।

यह भी पढ़ेंः पानी पर तैरती सब्जी मंडी, किसी का भी दिल जीत ले ये खूबसूरती, देखें तस्वीरें        

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed