सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीनगर स्थित चिनार कोर मुख्यालय में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए दुश्मनों की हरकतों से निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घाटी में विभिन्न स्थानों पर तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के शिविरों का भी जायजा लिया। द्विवेदी 10 से 12 मार्च तक कश्मीर घाटी के दौरे पर हैं। शुक्रवार शाम लाल चौक पहुंच इलाके का दौरा किया। इस बीच ठेलों पर खाने का सामान बेच रहे कई युवाओं से बातचीत भी की।
लाल चौक: कश्मीर में आर्मी कमांडर की मछली वाले से दिलचस्प बातचीत, ठेले पर खड़े होकर पकोड़ों का लिया आनंद, तस्वीरों में आप भी जानें
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:31 PM IST
सार
सेना की उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने अधिकारियों से एलओसी समेत अन्य अभियानों के बारे में जाना और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। शुक्रवार शाम को वह लाल चौक पहुंचे और कई दुकानदारों और पर्यटकों से बातचीत कर उनका हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन