फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता: जूडो-कराटे सहित फेंसिंग में छात्राओं ने आजमाया हाथ, कहा अब हमे किसी से डर नहीं...

Wed, 06 Feb 2019 09:54 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अभिषेक त्यागी Updated Wed, 06 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
aparajita: school gils learned judo-karate and fencing, women empowerment
aprajita jammu - फोटो : अमर उजाला
महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला ने अनूठी पहल अपराजिता का आगाज किया है। इसके तहत बुधवार को जम्मू शहर के दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


aparajita: school gils learned judo-karate and fencing, women empowerment
aprajita jammu - फोटो : अमर उजाला
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। स्कूल की छात्राओं को संदेश दिया गया कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खुद के सशक्तीकरण के लिए भी प्रयास करने होंगे। उन्हें अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्हें साबित करना होगा कि वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं।

 
aparajita: school gils learned judo-karate and fencing, women empowerment
aprajita jammu - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान परिदृश्य में उन्हें आत्मरक्षा की बेहद जरूरत है। इसी कड़ी में उन्हें आत्मरक्षा के तरीके बताए गए। यही नहीं, छात्राओं को जूडो, कराटे और फेंसिंग की ट्रेनिंग भी दी गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
aparajita: school gils learned judo-karate and fencing, women empowerment
aprajita jammu - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को खुले माहौल की जरूरत
कार्यक्रम के जरिये संदेश दिया गया कि महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर हक हर क्षेत्र में मिलने चाहिए। उन्हें बंदिशों में रखना बेमानी है। उन्हें खुला माहौल देने की जरूरत है। उन्हेें अपने बारे में खुद फैसले लेने की आजादी मिलनी चाहिए। घर की चारदीवारी में रखना उनके साथ अन्याय होगा। बंदिशें टूटेंगी तो ही वह बुलंदियों पर पहुंच सकती हैं। देश की कई महिलाओं ने ऐसा कर दिखाया है।
 
 
विज्ञापन
aparajita: school gils learned judo-karate and fencing, women empowerment
aprajita jammu - फोटो : अमर उजाला
"देश को विकसित करने लिए महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए। महिला सशक्तीकरण के लिए लैंगिक समानता जरूरी है। भविष्य में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।"-सलोनी आनंद, प्रधानाचार्य, दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed