फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेलेंनटाइन वीक की कल से होगी शुरुआत, प्रेमी जोड़े सेव कर लें यह खास डेट्स, गुलाब की बढ़ी डिमांड

Wed, 06 Feb 2019 10:11 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: shubham Updated Wed, 06 Feb 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
valentine week started,demands of rose raised in marked by love buds
पार्क और शॉपिंग मॉल में युवाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फरवरी के महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने का हर युवा को बेसब्री से इंतजार होता है, क्योंकि इस माह की 14 फरवरी को वेलेंनटाइन डे मनाया जाता है। प्यार का इजहार करने के लिए इस दिन को बेहद खास माना जाता है। इस महीने में हर प्यार करने वाले को प्यार के एग्जाम से गुजरना पड़ता है। 
valentine week started,demands of rose raised in marked by love buds
rose day
अगर आप इस एग्जाम में फेल हो गए तो आप अपने प्यार को खो भी सकते हैं। वेलेंनटाइन डे से पहले का सप्ताह वेलेंनटाइन वीक के तौर पर मनाया जाता है। वेलेंनटाइन वीक की शुरूआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी तक यह वीक चलता है। आइए जान लेते हैं कि वेलेंनटाइन वीक में क्या-क्या किया जाता है।
valentine week started,demands of rose raised in marked by love buds
valentine day
रोज डे - 7 फरवरी 2019, गुरूवार

प्रपोज डे- 8 फरवरी 2019, शुक्रवार

चॉकलेट डे- 9 फरवरी 2019, शनिवार

टेडी डे- 10 फरवरी 2019, रविवार

प्रॉमिस डे- 11 फरवरी 2019, सोमवार

हग डे- 12 फरवरी 2019, मंगलवार

किस डे- 13 फरवरी 2019, बुधवार

वेलेंनटाइन डे- 14 फरवरी 2019, गुरुवार
विज्ञापन
विज्ञापन
valentine week started,demands of rose raised in marked by love buds
valentine
वेलेंटाइन वीक का हर दिन खास
रोज डे - इस दिन वेलेंनटाइन डे वीक की शुरूआत होती है। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर एक नए सफर की शुरूआत करते हैं।
प्रपोज डे- वेलेनटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को अपने प्यार का इजहार करते हैं।
चॉकलेट डे-वेलेनटाइन वीक के तीसरे दिन अपने प्यार को चॉकलेट दिया जाता है। जिससे प्रेमी अपने प्यार में मिठास बनी रहने की कामना करते हैं।
टेडी डे- वेलेनटाइन वीक के चौथे दिन को टेडी डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े प्यार की निशानी के तौर पर एक दूसरे को टेडी गिफ्ट करते हैं। टेडी लड़कियों की पहली पसंद मानी जातीे हैं। ज्यादातर लड़के लड़कियों को टेडी गिफ्ट करते हैं।
प्रॉमिस डे- वेलेनटाइन वीक के पांचवे दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ रहने का वादा करते हैं। यह दिन वैलेंनटाइन वीक में काफी खास माना जाता है।
हग डे- वेलेनटाइन वीक का छठा दिन हग डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
किस डे- वेलेनटाइन वीक का सातवां दिन किस डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्रेमी जोड़े को लिए काफी खास होता है। इस दिन वे अपने प्यार की एक नई कहानी लिखते हैं। 
वेलेनटाइन डे- वेलेनटाइन वीक के आखिरी दिन को वेलेनटाइन डे के तौर मनाया जाता है। प्रेमी जोड़ों को इस दिन का इंतजार बेसब्री से होता है। इस दिन दो दिल एक दूसरे से अपने प्यार को बयां करते हैं और वैलेंनटाइन डे मनाते हैं।

 
विज्ञापन
valentine week started,demands of rose raised in marked by love buds
valentine day
इस वेलेनटाइन डे कप्लस के लिए ये है ऑफर 
इस वैलेंनटाइन प्लेटीनम खुदरा विक्रताओं ने लव कप्लस के लिए एक नई सौगात पेश की है, जिसमें लव कप्लस के 45000 रूपए की रेंज तक प्लेटीनम लव बैंड उपलब्ध हैं। खुदरा विक्रताओं ने ये बैंड खरीदने पर 6 भाग्यशाली कप्लस को स्विटजरलैंड, ग्रीस, पेरिस, लंदन, थाईलैंड और दुबई का 4 दिन के हालिडे प्लान गिफ्ट किया है। यह ऑफर 21 फरवरी तक ही सीमित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed