फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारा गया आठ लाख का इनामी आतंकी ललहारी, अंसार गजवात-उल-हिंद आतंकवादी संगठन का हुआ सफाया

Wed, 23 Oct 2019 11:51 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 23 Oct 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
ansar ghazwat ul hind swiped up from jammu kashmir, zakir musa successor hamid lelhari killed
डीजीपी दिलबाग सिंह, आतंकी अब्दुल हमीद ललहारी उर्फ हारुन अब्बास - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इनमें अंसार गजवात उल हिंद (एजीएच) का कमांडर अब्दुल हमीद ललहारी उर्फ हारुन अब्बास भी मारा गया। इसके मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह दावा किया है कि इस आतंकी संगठन का प्रदेश से सफाया हो चुका है। आपको बता दें कि इसी साल 23 मई को जाकिर मूसा को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। जिसके बाद अब्दुल हमीद ललहारी को अंसार गजवात उल हिंद की कमान सौंपी गई थी। 


ansar ghazwat ul hind swiped up from jammu kashmir, zakir musa successor hamid lelhari killed
आतंकी अब्दुल हमीद ललहारी उर्फ हारुन अब्बास - फोटो : फाइल
कश्मीर में अल-कायदा की पहचान बने एजीएच के प्रवक्ता अबु उबैदा ने ऑडियो संदेश जारी कर हमीद ललहारी को कश्मीर का कमांडर बनाए जाने की पुष्टि की थी। इसके साथ ही उसने गाजी इब्राहिम खालिद को डिप्टी चीफ बनाने का एलान भी किया था।

 
ansar ghazwat ul hind swiped up from jammu kashmir, zakir musa successor hamid lelhari killed
आतंकी हामिद ललहारी - फोटो : फाइल
कौन था आतंकी हमीद ललहारी
ललहार काकपोरा पुलवामा का रहने वाला अब्दुल हमीद लोन 29 साल का था। वह मई 2016 से सक्रिय था। उसे वर्ष 2016 में अबु दुजाना ने लश्कर में शामिल किया था। उससे पूर्व वह लश्कर का ओवरग्राउंड वर्कर था। वर्ष 2017 के अंत में जब दुजाना ने लश्कर को छोड़ अंसार उल गजवात उल हिंद का दामन थामा था तो ललहारी जाकिर मूसा के गुट का हिस्सा बन गया था। उसे बीते साल सितंबर के दौरान सुरक्षाबलों ने कश्मीर में सक्रिय सूचीबद्ध आतंकियों की बी-श्रेणी में शामिल किया था। सुरक्षाबलों ने उस पर सात लाख का ईनाम घोषित कर रखा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ansar ghazwat ul hind swiped up from jammu kashmir, zakir musa successor hamid lelhari killed
पाकिस्तान से मिलता था बैकअप
इस बारे में सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अंसार गजवात उल हिंद (एजीएच) आतंकवादी ग्रुप के रिश्ते पाकिस्तान से होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान कश्मीर घाटी में आतंकवाद फैलाने के लिए मुखौटों का इस्तेमाल करता रहा है। यह ग्रुप अल-कायदा से जुड़े होने का दावा करता है, लेकिन उसके तार पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं। हिज्बुल मुजाहिदीन का पूर्व कमांडर मूसा को 27 जुलाई 2017 को अंसार गजवत उल हिंद की कश्मीर सेल का मुखिया बनाया गया था। मूसा को पहले 2016 में मारे गए हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी की जगह दी गई थी।'
विज्ञापन
ansar ghazwat ul hind swiped up from jammu kashmir, zakir musa successor hamid lelhari killed
जाकिर मूसा - फोटो : फाइल
जानिए कौन था आतंकी मूसा 
यह वही जाकिर मूसा था जिसके नाम से आतंकियों के जनाजे में 'मूसा मूसा जाकिर मूसा' नाम के नारे लगाए जाते थे। जब भी कोई आतंकी मारा जाता था तो मूसा को वहां अकसर देखा जाता था। जाकिर मूसा इंजीनियरिंग का छात्र था। 29 साल के मूसा ने बीटेक की पढ़ाई की हुई थी। मूसा भी आतंकी बुरहान वानी के गांव पुलवामा के त्राल का रहने वाला था। 2013 में इसने हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ थामा था। जब 2016 में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के पोस्टर बॉय बुरहान वानी को मार गिराया तो उससे पहले मूसा भी बुरहान के साथ था। इसके मारे जाने के बाद मूसा ने हिजबुल से किनारा कर लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed