{"_id":"5daf4bc88ebc3e93c02b1e7c","slug":"security-forces-announces-bounty-of-rs-15-lakh-on-heads-militant-haroon-abbas-wani-and-masood-ahmed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमबीए आतंकी पर 15 लाख का इनाम घोषित, बड़ी राशि की वजह कर देगी आपको दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीए आतंकी पर 15 लाख का इनाम घोषित, बड़ी राशि की वजह कर देगी आपको दंग
Wed, 23 Oct 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्र्रेशन (एमबीए) की पढ़ाई करने वाले आतंकी हारून अब्बास वानी पर पुलिस ने पंद्रह लाख का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित करने के पीछे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि कई बड़े आतंकियों पर भी इतना इनाम घोषित नहीं हुआ। यहां तक कि कश्मीर में हिजबुल का चेहरा माने जाने वाले बुरहान वानी पर भी दस लाख का ही इनाम था।
आतंकी हारून अब्बास वानी पर पुलिस ने पंद्रह लाख का इनाम घोषित
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
माना जा रहा है कि चिनाब घाटी में हारून युवा आतंकियों की भर्ती कर रहा है। वह इलाके में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। या फिर चिनाब घाटी में वह आतंक का बड़ा नाम बन गया है, जिसे देखते हुए पुलिस की तरफ से ऐसा किया गया है।
आतंकी हारून अब्बास वानी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
मंगलवार को डोडा पुलिस की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें हारून और मसूद अहमद नाम के आतंकियों की तस्वीर जारी कर लिखा गया है कि इनकी खबर देने वाले को 15 लाख का इनाम दिया जाएगा। खबर देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इनके जिंदा या मुर्दा होने की खबर देने वाले को इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हारून अब्बास वानी को घर वापसी की अपील
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
डोडा का रहने वाला है हारून और मसूद
हारून वानी डोडा के घाट का रहने वाला है और मसूद डोडा जिले के देसा मजमी क्षेत्र का रहने वाला है। मसूद इसी साल जून में आतंकी बना और हारून ने पिछले साल सितंबर में आतंक की राह पकड़ी थी। सूत्रों का कहना है कि हारून इलाके में युवाओं को आतंकवाद की तरफ धकेल रहा है। इसको जल्द मार गिराना बहुत जरूरी है। इसलिए उस पर इतना इनाम घोषित किया गया है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी इस पर कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।

आतंकी हारून अब्बास वानी की मां ने की थी घर वापसी की अपील
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
मां की पुकार से भी नहीं लौटा हारून
एमबीए के छात्र हारून का पिता राज्य में ही सरकारी इंजीनियर है। 3 सितंबर 2018 को हारून की फोटो सामने आई, जिसमें वह बंदूक के साथ नजर आया। इसमें यह भी दिखाया गया कि वह हिजबुल के साथ जुड़ गया है। हारून की तस्वीर जारी होने के बाद उसकी मां ने मीडिया में सबके सामने हारून से घर वापसी की गुहार लगाई। मां ने बिलखते हुए उसे वापस लौटने को कहा, लेकिन वह वापस नहीं आया।