फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंतनाग मुठभेड़: लैट्रिन की सीट तले था आतंकियों का ठिकाना, जवानों ने चार को कुछ ऐसे लगाया ठिकाने

Sun, 15 Mar 2020 05:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 15 Mar 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Anantnag encounter between terrorists and security forces in jammu kashmir
अनंतनाग मुठभेड़ - फोटो : फिदा हुसैन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी एक आतंकी के छिपे होने की आशंका है, अभी भी फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के डियालगाम में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत इलाके में कासो चलाया।


आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें चार आतंकी मारे गए हैं। एसओजी, 164 सीआरपीएफ, 40 सीआरपीएफ और 19 आरआर ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया। 
Anantnag encounter between terrorists and security forces in jammu kashmir
अनंतनाग मुठभेड़ - फोटो : फिदा हुसैन
एक अनंतनाग का हिजबुल कमांडर और 3 लश्कर के आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हैं। आपको बता दें कि नौ मार्च को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। शोपियां जिले के खाजपुरा रेबन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के तहत जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध इलाकों की ओर बढ़ने लगे, वहां छिपे आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। 
Anantnag encounter between terrorists and security forces in jammu kashmir
अनंतनाग मुठभेड़ - फोटो : फिदा हुसैन
वहीं, उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए कासो के दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार किया। दक्षिणी कश्मीर के एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। 

सुरक्षा बलों को सोपोर के बलगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर शनिवार शाम को 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा एसओजी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anantnag encounter between terrorists and security forces in jammu kashmir
अनंतनाग मुठभेड़ - फोटो : फिदा हुसैन
इस दौरान सुरक्षा बलों को ओल्ड टाउन बारामुला के चिश्ती कालोनी निवासी आतंकी दानिश अहमद काकरू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दानिश ने शनिवार सुबह ही आतंकी संगठन का दामन थामा था।
विज्ञापन
Anantnag encounter between terrorists and security forces in jammu kashmir
अनंतनाग मुठभेड़ - फोटो : फिदा हुसैन
हंदवाड़ा में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
हंदवाड़ा पुलिस ने शनिवार को आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने क्रालगुंड थाने में मुकदमा दर्ज पूछताछ शुरू कर दी है। इनसे आतंकियों के संबंध में कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed