{"_id":"5d2f48478ebc3e6d1214ef5c","slug":"amranath-yatra-2019-photos-and-videos-above-two-lakh-pilgrims-visited-holy-cave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2019: बम-बम भोले के जयघोष लगाते 13928 शिवभक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2019: बम-बम भोले के जयघोष लगाते 13928 शिवभक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Wed, 17 Jul 2019 09:39 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रियों का उत्साह और जोश देखते बन रहा है। बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रियों का आवागमन आतंकियों की धमकियों को मुंहतोड़ जवाब है। रोजाना हजारों श्रद्धालु बेखौफ बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए 13928 शिवभक्तों ने दर्शन किए। इसके साथ ही दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 219011 पर पहुंच गया है। यात्रियों का अभी तक मौसम ने पूरा साथ दिया है। इस कारण यात्रा में कोई अड़चन नहीं आई है।
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बुधवार तड़के 192 छोटे बड़े वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच 4584 यात्रियों के जत्थे को घाटी के लिए रवाना किया गया। इसमें 3309 पुरुष, 1152 महिलाएं, 28 बच्चे और 95 साधु शामिल रहे। आन स्पाट पंजीकरण के लिए हजारों यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान से आए श्रद्धालु भीमराव ने कहा कि वह पिछले कई सालों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। बाबा के दरबार में नतमस्तक होने से सारे कष्ट दूर होते हैं। पंजाब से आए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा के भक्तों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने पर्याप्त इंतजाम किए हुए हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। आधार शिविर जम्मू में यात्रियों ने पूरा माहौल शिवमय बनाया हुआ है। भजन कीर्तन कर भोलेनाथ का गुणगान किया जा रहा है।