{"_id":"667e70741708eeb2df06fd0e","slug":"amarnath-yatra-2024-first-batch-of-4603-pilgrims-flags-off-from-jammu-by-lg-manoj-sinha-2024-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के रंग में रंगा मंदिरों का शहर... पहला जत्था रवाना; तस्वीरों में देखें उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के रंग में रंगा मंदिरों का शहर... पहला जत्था रवाना; तस्वीरों में देखें उत्साह
मंदिरों का शहर जम्मू बाबा बर्फानी के रंग में रंग गया है। शुक्रवार को तड़के बम भोले के जयघोष के साथ पहल जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले जत्थे में कुल 4603 तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।
2 of 11
अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : एजेंसी
यह तीर्थयात्री बालटाल और पहलगाम आधार शिविर पहुंचेंगे। उसके बाद शनिवार सुबह तड़के पवित्र गुफा की ओर यात्रा आरंभ करेंगे। इस बार यात्रा 52 दिन तक चलेगी। यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही है। 19 अगस्त तक बाबा बर्फानी के भक्त उनके दर्शन कर सकेंगे।
3 of 11
अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : एजेंसी
अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने से पहले एलजी मनोज सिन्हा ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान भगवती नगर में अलौकिक नजारा देखने को मिला। देशभर से पहुंचे श्रद्धालु बाबा भोले के जयघोष लगा रहे थे। कोई बाबा के भजन गा रहा था तो कई उन भजनों पर झूमता हुआ नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : एजेंसी
हर किसी के चेहरे पर अलग ही खुशी थी। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले पहले में शामिल तीर्थयात्रियों ने अपने को खूब भाग्यशाली बताया। एक तीर्थयात्री ने कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आखिर आज यह दिन आ ही गया। भगवान भोले ने उन्हें पहले जत्थे में शामिल होने का मौका दिया, इसलिए बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 11
अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : एजेंसी
दक्षिण कश्मीर हिमालय में लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा के लिए दो मार्गों से यात्रा पूरी की जाती है। एक मार्ग बालटाल आधार शिविर से शुरू होता है तो दूसरा पहलगाम आधार शिविर से। कश्मीर घाटी के जिले अनंतनाग में नुनवान-पहलगाम मार्ग पारंपरिक है और यह करीब 48 किलोमीटर लंबा है। वहीं, गंदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन खड़ी पहाड़ियों से घिरा बालटाल मार्ग है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।