फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2022: यात्रा मार्ग पर मरम्मत और बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी, देखें बाबा के दरबार की मनमोहक तस्वीरें

Mon, 30 May 2022 03:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 30 May 2022 03:22 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए तैयारियां तेज हैं। जगह-जगह यात्रा मार्ग की मरम्मत की जा रही है। साथ ही बर्फ हटाने का काम भी तेजी से चल रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को उम्मीद जता रहा है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी तरह की तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 work of repair and snow removal on the Yatra route is going fastly soon it will be cleared security arrangements tights
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ यात्रा में सिर्फ 30 दिन शेष हैं। इस बीच सरकार ने सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जगह-जगह यात्रा मार्ग की मरम्मत की जा रही है साथ ही बर्फ हटाने का काम भी तेजी से चल रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को उम्मीद जता रहा है कि यात्रा शूरू होने से पहले सभी तरह की तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। दो वर्ष बाद होने वाली यह यात्रा इस वर्ष 30 जून को शुरू हो रही है। इस बार 5 से 6 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

Amarnath Yatra 2022 work of repair and snow removal on the Yatra route is going fastly soon it will be cleared security arrangements tights
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला

अनंतनाग जिले के उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला बताते हैं कि पारंपरिक अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मरम्मत और बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए हर प्रयास किया जा रहा है। इस बार यात्रा के दोनों पारंपरिक मार्ग चंदनवाड़ी और बालटाल पर बर्फ हटाने के साथ साथ मार्गों की मरम्मत का काम समय से पहले शुरू कर दिया गया था। यह लगातार चल रहा है। उम्मीद है कि यात्रा शुरु होने से एक सप्ताह पहले ही तैयारियां पूरी हो जाएंगी। रास्ते में जहां कहीं भूस्खलन हुआ है, वहां रास्तों को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के गुफा में प्राकृतिक रूप से बने हिमशिवलिंग के दर्शन कर सकें।

Amarnath Yatra 2022 work of repair and snow removal on the Yatra route is going fastly soon it will be cleared security arrangements tights
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला

चंदनवाड़ी मार्ग को लेकर डॉ. सिंगला बताते हैं कि यात्रा मार्ग पर अधिकतर काम पूरा होने की स्थिति में है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘सेफ्टी रेल्स’ लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कई जगहों पर छोटे-छोटे पुलों का भी निर्माण कार्य चल रहा है। जहां भी ट्रैक पर मरम्मत की जरूरत है। वहां मरम्मत का कार्य जारी है। कुछ दिन पहले यात्रा मार्ग पर महागुनस टॉप (एमजी टॉप) पर ताजा बर्फबारी के बाद मार्ग पर से बर्फ को हटाने का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर कार्यों की निगरानी करनी वाली दो टीमें शेषनाग और पंजतरनी पर तैनात हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 work of repair and snow removal on the Yatra route is going fastly soon it will be cleared security arrangements tights
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला

इन जगहों पर आने वाले दिनों में सिक्योरिटी चेक पॉइंट्स, लंगर पंडाल, विश्राम शिविर, मेडिकल शिविर, कंट्रोल रूम आदि स्थापित किए जाएंगे। कुछ दिनों के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से लंगर लगाने वाले पहुंचने लगेंगे। सिर्फ चंदनवाड़ी ही नहीं बल्कि यात्रा मार्ग पर लगभग हर जगह ऐसे प्रबंध किए जाएंगे।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 work of repair and snow removal on the Yatra route is going fastly soon it will be cleared security arrangements tights
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला

घोड़ों, खच्चरों पर समान चंदनवाड़ी के रास्ते से ऊपर भेजा जा रहा है ताकि यात्रा के निर्धारित समय से पूर्व सभी इंतजाम पूरे हो सकें। श्रद्धालुओं के लिए संचार व्यवस्था, चिकित्सा, पीने के पानी की सुविधा आदि के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed